रायपुर :राजधानी से भिलाई के बीच सुरक्षित आवाजाही के लिए करीब 9 किमी के हिस्से में 7 ओवर ब्रिज और हर डेढ़ किलोमीटर पर 1 पुल बनाने की योजना को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीजामा पहना दिया है | इस योजना के अस्तित्व में आने से जहाँ बढ़ते ट्रैफिक दबाव से राहत मिलने के आसार है,वही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का रास्ता भी साफ़ हो गया है | खास बात यह है,कि मुख्यमंत्री साय के फरमान के बाद फौरी कार्य शुरू भी हो गया है |
रायपुर के बीरगांव समेत भिलाई-दुर्ग के कई नगरीय निकायों,नए साल में होने वाले चुनाव से पहले दोनों ही जिलों को मिली इस सौगात से बीजेपी गदगद है,आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात और परिवहन उपलब्ध होने की दिशा में मुख्यमंत्री के इस कदम की प्रशंसा हो रही है | बता दे,कि इन नए मार्गों से सबसे से ज्यादा फायदा उन नागरिकों को होगा,जो दैनिक कामकाज और कारोबार के सिलसिले में रोजाना आवाजाही करते है |
जानकारी के मुताबिक,रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाले इस मार्ग के अस्तित्व में आने से रिंग रोड-2 पर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी | इस योजना के तहत बंजारी चौक से टाटीबंध तक यानी औसतन हर 1.3 किमी पर एक पुल निर्मित किया जाएगा | इन मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सोनडोंगरी चौक पर 43 करोड़ रुपए के फोरलेन फ्लाईओवर को मंजूरी मिल गई है। वहीं भनपुरी, व्यास और बंजारी चौक पर तीन नए फ्लाईओवर के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इन पर करीब 270 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सातों पुलों की कुल लागत करीब 450 करोड़ रुपए होगी।
जानकारी के मुताबिक,रिंग रोड-2 औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां भारी वाहनों के साथ कार और दोपहिया वाहनों की आवाजाही तेज़ी से बढ़ी है। यहाँ के प्रमुख चौराहों से गुजरना ''टेडी खीर'' साबित होता है,तस्दीक की जाती है,कि चारों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही के कारण यहाँ दिन में कई बार लंबा जाम लगता है। भारी वाहनों के कारण इस इलाके में कई दोपहिया चालकों अपनी जान गंवानी पड़ी है | इस नए मार्ग के निर्माण से बीरगांव इलाके में सुरक्षित आवाजाही निर्धारित हो सकेगी | यहाँ के लोग रायपुर के विभिन्न इलाकों में अपना भ्रमण आसानी से कर सकेंगे |
यह भी पढ़े : 15 करोड़ के कितने हिस्सेदार ? गिरफ्त में वकील साहब उगलेंगे कई राज, महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा में ED की बड़ी कार्यवाही,अंदर-बाहर का खेल...
जानकारी के मुताबिक,7 ओवरब्रिज बनने से इस मार्ग पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी,खासतौर पर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों को चौराहों पर रुकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय ट्रैफिक सिस्टम मजबूत होने से सर्विस रोड से कॉलोनियों, बाजारों तक पहुंच आसान हो सकेगी इससे लोगों का यात्रा समय बचेगा,जबकि वाहनों की कतारें कम होने से ईंधन की बचत भी होगी | इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो जाएगा | दरअसल,भारी व हल्के वाहनों के अलग-अलग मार्ग होने से राहगीरों को दुर्घटना का जोखिम कम होगा।
यह भी पढ़े :“राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार '‘राज’' की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है...
पीडब्ल्यूडी से मिली जानकारी के मुताबिक,शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। भनपुरी चौक से टाटीबंध के बीच तीन फ्लाईओवर का निर्माण जारी है, जबकि एक को मंजूरी मिल चुकी है। जरूरत के अनुसार आगे भी फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इनके बनने से यातायात का दबाव घटेगा और लोगों का सफर आसान होगा।बताया जाता है,कि इसी दबाव को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज की योजना में खास विकल्प चुने है | पुल बनने के बाद मुख्य मार्ग के वाहन ऊपर से गुजरेंगे, जबकि स्थानीय यातायात नीचे से सुचारु जारी रहेगा | इससे जाम और हादसों का खतरा कम होने की उम्मीद है। हालांकि,तीन प्रस्तावित फ्लाईओवर की अंतिम लागत और लंबाई डीपीआर बनने के बाद तय होगी।फ़िलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस विकासात्मक पहल से नगर निगम के मतदाता गदगद नज़र आ रहे है |
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...

टिप्पणियाँ (0)