बिलासपुर : कोयला लेवी घोटाले में जेल की हवा खा रहे कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है,उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने साफ़ किया है,कि केस डायरी और जांच में सामने आए साक्ष्यों से आवेदक की आर्थिक अपराध में प्रथम दृष्टया संलिप्तता परिलक्षित होती है। 

हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल में देरी के लिए केवल अभियोजन को जिम्मेदार ठहराने का कोई ठोस आधार प्रस्तुत नहीं किया गया है। अन्य सह-आरोपियों को डेढ़ से दो साल जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी, जबकि अग्रवाल गिरफ्तारी के बाद लगभग तीन माह ही जेल में रहे हैं। इसलिए समानता का आधार भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। आर्थिक अपराध की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस आदेश में की गई टिप्पणियों का ट्रायल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े : गैर-कानूनी सलाहों का "मास्टर माइंड" वकील हिमांशु शेखर की कमाई जानकर हैरत में "कानून के जानकार",52 लाख से अचानक 15 करोड़ सालाना आय...

इससे पूर्व मामले की सुनवाई के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए कहा कि आरोपी ने जांच में सहयोग किया है और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता समाप्त हो चुकी है। ट्रायल में देरी तथा अन्य सह-आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के आधार पर भी उनके द्वारा राहत मांगी गई।उधर,जांच एजेंसी का आरोप है कि अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र डडसेना के माध्यम से अवैध लेवी से प्राप्त 104.20 करोड़ रुपये पार्टी के लिए खर्च किए। उनके और परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदने का मामला भी जांच में सामने आया है।शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आवेदक संपत्तियों की खरीद के लिए आय का स्रोत स्पष्ट नहीं कर सके हैं।

यह भी पढ़े : महादेव सट्टा केस में जमानत का खेल? 200 से ज्यादा आरोपियों को थाने से हाथों-हाथ जमानत,वकील हिमांशु शेखर का SSP-IG कनेक्शन ?

जांच में उनके बेटे द्वारा कई संपत्तियां खरीदने की बात भी सामने आई है।अभियोजन के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन परमिट की ऑनलाइन व्यवस्था को मैनुअल प्रणाली में बदलकर 25 रुपये प्रति टन की दर से अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित किया गया। रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर सहित कोयला उत्पादक जिलों में जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध लेवी वसूली गई। प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें, कि रामगोपाल अग्रवाल को 8 जुलाई 2026 को एसीबी/ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वे जेल की हवा खा रहे है |

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "सत्ता का सेमीफाइनल" ! राजस्थान का रुख देखकर कांग्रेस की जगी उम्मीदे, बीजेपी सतर्क,आधा दर्जन नगर निगम समेत एक विधानसभा सीट पर चुनाव...

सूत्रों का दावा है,कि सिर्फ कोल लेवी परिवहन घोटाला ही नहीं बल्कि लगभग आधा दर्जन विभिन्न घोटालों में राम गोपाल अग्रवाल की संलिप्तता सामने आई है, दावा यह भी किया जा है,कि  रामगोपाल अग्रवाल ने अपने पुत्रों समेत कई नाते-रिश्तेदारों के नाम घोटालों की रकम का बड़ा हिस्सा रियल स्टेट कारोबार में निवेश किया है,अरबों की यह नामी-बेनामी संपत्ति रायपुर के VIP रोड से लेकर नवा रायपुर और नकटी से लेकर मंदिर हसौद तक खरीदी गई है | यह भी बताया जाता है,कि राम गोपाल की फरारी अवधि में खरीदी गई,इस संपत्ति की रजिस्ट्री भी "कर चोरी" और "आय कर चोरी" के आपराधिक दायरे में है | उसकी ख़ारिज होने के बाद खदानों के गैर कानूनी आबंटन और माइनिंग घोटाले से जुड़े मामलों की जाँच को लेकर गहमा-गहमी तेज़ हो गई है |