रायपुर/दिल्ली : ED की गिरफ्त में आए दिल्ली निवासी वकील हिमांशु शेखर की सालाना कमाई जानकर कानून के अच्छे-अच्छे जानकार हैरत में है| दिल्ली से लेकर दुबई और दुबई से सीधे रायपुर की उड़ान भरने वाले वकील साहब की सालाना कमाई का सफर महज़ 52 लाख से शुरू हुआ लेकिन,चंद महीनों में ही उसने 15 करोड़ तक का सफर तय कर लिया| वकील हिमांशु की कमाई में ऐसा उछाल देखकर,दिल्ली के कई "कानून के जानकारों" की आंखे भी फटी की फ़टी रह गई है| कानूनी की आँखों में धूल झोंक कर तो कभी कानूनी दांव-पेंचों से पक्षकार की जमानत हासिल करने में कामयाबी से जुड़े हिमांशु शेखर के वकीली सफर का ''टर्निंग पॉइंट" अपराध के दायरे में आ गया है |
वकालत की आड़ में करोड़ों का खेल ? एक साल में 30 गुना बढ़ा हिमांशु शेखर की कंपनी का टर्नओवर अब जाँच के दायरे में बताया जाता है | महादेव केस में घिरे वकील हिमांशु की कमाई का कनेक्शन, एक साल में कई गुना जिस तर्ज पर उछला,अब उसके आय के स्त्रोत भी तलाशे जाने लगे है | ईडी की जांच के मुताबिक हिमांशु शुभम सोनी के लगातार संपर्क में था। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले रायपुर आकर उसने अधिकारियों और न्यायपालिका से जुड़े लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान पुलिस के तत्कालीन आईपीएस अधिकारियों ने भी उसके साथ मुलाकात की थी।
सूत्रों का दावा है,कि 2001 बैच के आईपीएस आनंद छाबड़ा,तत्कालीन आईजी इंटेलिजेंस और 2005 बैच के आईपीएस एवं रायपुर के तत्कालीन एसएसपी शेख आरिफ के साथ वकील हिमांशु शेखर की मुलाकात ने सट्टा कारोबार को "सुनियोजित कारोबार" में बदल दिया था | इस दौरान ED की आँखों में धूल झोंकने के लिए तमाम सट्टा कारोबारियों और पैनल होल्डर के खिलाफ मात्र "जुआ और सट्टा एक्ट" के तहत कार्यवाही कर तमाम आरोपियों को बगैर कोई ठोस पूछताछ "थाने" से ही जमानत दे दी गई थी | जबकि,प्रदेश भर में लगभग 70 FIR दर्ज कर सिर्फ खानापूर्ति की गई | इन मुकदमों में कई नामजद आरोपियों को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया | जबकि चुनिंदा आरोपियों को अदालत से जमानत का लाभ मिला |
यह भी पढ़े : 15 करोड़ के कितने हिस्सेदार ? गिरफ्त में वकील साहब उगलेंगे कई राज, महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा में ED की बड़ी कार्यवाही,अंदर-बाहर का खेल...
तस्दीक की जाती है,कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्प कारोबार को चुनौती देने वाले अन्य प्रतिद्वंदी गेमिंग कंपनियों में कार्यरत सटोरियों को इस दौरान धरदबोचा गया | उन्हें ही बतौर आरोपी अदालत में पेश किया गया था | इस मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग से करोड़ों का भुगतान किया गया था | बताते है,कि वकील हिमांशु शेखर की गैर कानूनी सलाह को अमल में ला कर लगभग आधा दर्जन आईपीएस अधिकारी इस कारोबार को कानूनी संरक्षण प्रदान कर रहे थे |
यह भी पढ़े :“राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार '‘राज’' की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है...
सूत्रों का यह भी दावा है,कि वकील हिमांशु शेखर कई निजी मौकों पर इन आईपीएस अधिकारियों के ठिकानों पर "मेहमाननवाजी" भी करते थे | इसमें वरिष्ठ अफसरों के बेनामी फार्म हाउस और बंगले शुमार बताए जाते है |ईडी की जांच में हिमांशु की कंपनी यशाह मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के राजस्व में भी बड़ी वृद्धि का खुलासा हुआ है। उसकी कंपनी के वित्तीय ब्यौरे वर्ष 2022-23 में कंपनी का राजस्व 52.66 लाख रुपए था, जो 2023-24 में अचानक बढ़कर 15.55 करोड़ रुपए हो गया।अर्थात एक साल में राजस्व करीब 30 गुना अधिक बढ़ गया। 31 मार्च 2025 तक कंपनी में हिमांशु की 75% हिस्सेदारी थी। उनकी कंपनी ने 2025 में रेंज रोवर और थार खरीदने के लिए लोन भी लिया था।अक्टूबर 2026 में हिमांशु के बैंक खातों में 22.50 लाख, 58.50 लाख और 44.40 लाख रुपए जमा होने के मैसेज मिले हैं।जबकि, 9 नवंबर को उसके खाते में 2.08 करोड़ रुपए थे। ईडी अब रकम के स्रोत, हवाला नेटवर्क, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य संदिग्ध संपत्तियों से संबंधित जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...
एक जानकारी के मुताबिक,हिमांशु शेखर ने 6 माह में नौ विदेश यात्राएं की है,ये सभी यात्राएं किस्तों में दिल्ली-मुंबई से दुबई तक जारी रही | इसका भुगतान सटोरियों द्वारा किया गया | इमिग्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक हिमांशु 21 से 25 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2023 तक दुबई में था। दूसरी यात्रा के दौरान वकील सुमित कोचर भी उसी दिन दुबई के लिए रवाना हुए थे। दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच हिमांशु ने नौ विदेश यात्राएं कीं। इनमें सात यात्राएं मार्च तक ही हो चुकी थीं। ईडी इन यात्राओं को किस्तों में रकम देने संबंधी बयान से जोड़कर देख रही है।
वकील हिमांशु शेखर के जब्त मोबाइल से ईडी को 'महादेव बुक' एप का प्रचार वाला 473 एमबी का वीडियो और उसमे सौरभ चंद्राकर के तीन VIP मोबाइल नंबर फीड मिले हैं। जांच में पता चला कि हिमांशु ने 3 अक्टूबर 2023 को दुबई के विला नंबर 45 में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, वसीम कुरैशी और सुमित कोचर से मुलाकात की थी। हिमांशु ने अपने बैंक खाते में वसीम से 25 लाख और प्रमोटरों से 40 लाख रुपए मिलने की बात स्वीकार की है। हालांकि, उसने इस रकम को पेशेवर फीस बताया गया है।फ़िलहाल,हिमांशु शेखर को लगभग 180 करोड़ के भुगतान का ब्यौरा सामने आया है,एजेंसियां अभी भी उससे पूछताछ में जुटी है |

टिप्पणियाँ (0)