रायपुर/दिल्ली : राजस्थान में पंचायत चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को पार्टी आलाकमान ने गंभीरता से लिया है,ग्रामीण इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं आँका गया है | इसके साथ ही,राज्य में सरकार के नेतृत्व और प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े हो गए है ? आने वाले दिनों प्रदेश की राजनीति किस तर्ज पर करवट लेती है,सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस के गलियारों में हलचल तेज़ देखी जा रही है | राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी ''सत्ता का सेमीफाइनल'' करीब आ गया है |
राज्य के लगभग आधा दर्जन नगर निगमों समेत एक विधानसभा सीट पर चुनाव-उपचुनाव की बेला सिर पर है,ऐसे समय राजस्थान में सामने आए सियासी संकट को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं में भी माथापच्ची शुरू हो गई है | यहाँ भी राजस्थान की तर्ज पर विपक्ष ने सत्ताधारी बीजेपी को चुनौती देने के लिए कई ऐसे मुद्दे उछाल दिए है,जिनका सरोकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों से है, बिजली,सड़क, शिक्षा,रोजगार, योजनाओं का लाभ,सरकारी दफ्तरों में कामकाज,धान खरीदी और पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े ऐसे कई मुद्दे है,जो इस चुनाव में बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं आंके जा रहे है | राज्य में बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष सक्रिय हो गया है,जबकि सत्ताधारी दल भी अपने दमखम से विपक्ष के मुद्दों की हवा निकालने में जुटा है |
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लिए रायपुर से सटा बिरगांव नगर निगम चुनाव ने कड़ी चुनौती पेश की है,इस इलाके का परिदृश्य ग्रामीणों के रुझान पर टिका है | जबकि,शेष नगरीय निकायों के मतदाताओं में अर्ध शहरी आबादी "गेम चेंजर" बताई जाती है | प्रदेश में नगर निगम एवं एक विधानसभा सीट में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। वार्डों में जनसंपर्क, बैठकों और स्थानीय नेताओं के साथ संपर्क का सिलसिला जारी है। इस बार महापौर की कुर्सी के साथ पार्षदों की सीटों पर भी दोनों दलों की नजर है।
यह भी पढ़े : 15 करोड़ के कितने हिस्सेदार ? गिरफ्त में वकील साहब उगलेंगे कई राज, महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा में ED की बड़ी कार्यवाही,अंदर-बाहर का खेल...
राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली नगर निगमों में आम चुनाव होने हैं। 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बिरगांव नगर निगम सहित चार नगर निगमों में चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन को लेकर सरगर्मियां तेज़ है | जबकि मतदान की तारीखों का औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।इसके बाद चुनाव कार्यक्रम को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े :“राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार '‘राज’' की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है...
बिरगांव समेत चार नगर निगमों के चुनाव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इन चुनावों के नतीजे शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों की वर्तमान स्थिति का संकेत देंगे।उधर,दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद यह रिक्त हुई सीट में भी उपचुनाव की बयार बहने लगी है। विधानसभा सचिवालय ने उनके निधन की सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। नियमानुसार इस सीट पर 30 अप्रैल 2027 से पहले उपचुनाव कराया जाना है।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...
हालांकि, मतदान की तारीख का फैसला निर्वाचन आयोग करेगा। ऐसे में प्रदेश की राजनीति में नगर निगम चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव की रणनीति दोनों ही दलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीति के जानकार इसे "सत्ता का सेमीफाइनल" बता रहे है |अहिवारा विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव बीजेपी के लिए अपनी मौजूदा सीट बरकरार रखने की चुनौती होगा। वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा सकती है। दोनों दलों के लिए प्रत्याशी चयन, स्थानीय समीकरण और संगठन की सक्रियता अहम रहने वाली है।
दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट अब प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करने में केंद्र में बताई जाती है। अहिवारा सीट पर भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का दबदबा आखिरी वक्त तक कायम रहा | उनकी सादगी और साफगोई के अलावा आम लोगो से सक्रिय सम्बन्ध मतदाताओं को भुलाए नहीं भूल रहे है | 30 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया था। वे 78 वर्ष के थे और लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल थे। वे वर्ष 2008 और 2023 में विधायक चुने गए थे। वर्ष 2023 में 75 वर्ष की उम्र में चुनाव जीतकर वे विधानसभा के वरिष्ठ विधायकों में शामिल हुए | BJP के सामने इस परंपरागत सीट को बचाने की चुनौती,तो कांग्रेस भी उसके खिलाफ मौका तलाशने में जोर-शोर से जुटी है |
छत्तीसगढ़ में आने वाले महीनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने वाली हैं। एक तरफ दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी है,तो दूसरी तरफ अहिवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अब देखना होगा,कि बीजेपी और कांग्रेस इन दोनों चुनावी मोर्चों पर किस तरह अपनी रणनीति तैयार करती हैं और जनता का समर्थन किसे मिलता है ?

टिप्पणियाँ (0)