दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा के किरंदुल में खनन गतिविधियों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। डिपॉजिट-14 में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसकने से जंगल को भारी नुकसान पहुंचा है। हजारों पेड़ों पर संकट मंडरा रहा है, वहीं आसपास के गांवों में भी भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस पूरे मामले में अब NMDC की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं ? खनिज विभाग भी मामले को लेकर नोटिस जारी करने की तैयारी में है ?
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित किरंदुल खदान एरिए में भूस्खलन का ख़तरा मंडराने लगा है | ताज़ा जानकारी के मुताबिक,पहाड़ का एक हिस्सा खिसकने से बड़ी आबादी हैरत में है | जानकारी के मुताबिक,किरंदुल के डिपॉजिट-14 में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसकने से मलबा करीब के जंगल में दूर तक फैल गया है। इसकी चपेट में आने से हजारों पेड़ो के भविष्य पर भी संकट आ गया है,मलबे से ''लावा गांव'' के लिए निर्माणाधीन सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई ।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "सत्ता का सेमीफाइनल" ! राजस्थान का रुख देखकर कांग्रेस की जगी उम्मीदे, बीजेपी सतर्क,आधा दर्जन नगर निगम समेत एक विधानसभा सीट पर चुनाव..स्थानीय लोगों के मुताबिक,अनियंत्रित उत्खनन से कई गांव को खतरे का सामना करना पड़ रहा है | जबकि, एनएमडीसी ने इसे प्राकृतिक घटना बताते हुए खनन गतिविधियों को नकारा है। उसके मुताबिक, भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए आईआईटी मुंबई और रुड़की के इंजीनियर घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण करेंगे।एनएमडीसी के मुताबिक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।एनएमडीसी ने मलबे का फैलाव करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में होने की बात कही है। हालांकि, ड्रोन तस्वीरों में प्रभावित इलाके में मलबे के साथ बड़ी संख्या में पेड़ पड़े दिखाई दिए,वही जंगल में हुए नुकसान का भी आकलन किया गया |
जानकारी के मुताबिक,बुधवार को हुए भूस्खलन के बाद इलाके में बड़ी मात्रा में बरसी और मलबा जमा हो गया । स्थानीय ग्रामीण आरोप लगा रहे है,कि प्राकृतिक कारणों से नहीं बल्कि,NMDC की लापरवाही और गलत फैसलों के चलते समूचे इलाके में भूस्खलन का अंदेशा बना हुआ है | उनकी मांग है,कि इलाके में खनन गतिविधियों को तत्काल रोका जाना चाहिए,मलबे की चपेट में आने हज़ारों पेड़ों के नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है |
यह भी पढ़े : 15 करोड़ के कितने हिस्सेदार ? गिरफ्त में वकील साहब उगलेंगे कई राज, महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा में ED की बड़ी कार्यवाही,अंदर-बाहर का खेल...
एनएमडीसी प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि बरसरी और मलबा प्राकृतिक कारणों से खिसका है और इसका खनन गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। कंपनी के अनुसार, लावा गांव के लिए सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसमें अब तक दो किलोमीटर का निर्माण पूरा हुआ है। प्रबंधन का दावा है कि घटना से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है। फिलहाल, किरंदुल में हुए भूस्खलन के बाद जंगल और आसपास के गांवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। एक ओर स्थानीय ग्रामीण खनन गतिविधियों पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर NMDC इसे प्राकृतिक घटना बता रहा है। अब विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट और खनिज विभाग की संभावित कार्रवाई से साफ होगा कि पहाड़ खिसकने के पीछे क्या कारण रहे और पर्यावरण को हुए नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी ?
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...

टिप्पणियाँ (0)