रायपुर : आख़िर क्या हो गया है प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को ? क्या वे इन दिनों ''मानसिक'' रूप से कोई रहस्यमय समस्या से ग्रसित है ? या फिर किसी सियासी खेल में अपना लोहा मनवाने में जुटे है ? यूट्यूबर की तर्ज़ पर अमित जोगी के कई वीडियो चर्चा में है,इनमें से एक 'ज्ञानू-जानू की शादी और हनीमून' वीडियो पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है,मामला भले ही सियासी हो,लेकिन जोगी परिवार से सहानुभूति रखने वाले बीजेपी के कई नेता भी अमित की सेहत को लेकर चिंता जता रहे है |

बताते है,कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCC) को मजबूत बनाने के बजाए अमित जोगी सोशल मीडिया में ख़ुद को प्रमोट करने में ज़ोर-शोर से जुटे हुए है | ऐसे में उनकी पार्टी के कई पदाधिकारी घर बैठना या फिर स्वयं अमित जोगी से दूरियां बनाना मुनासिब समझ रहे है,बताते है,कि जूनियर जोगी की पूरी ताकत रीलबाज़ी से लेकर रंगकर्मी बनने तक की कवायत से खिन्न होकर प्रदेश प्रवक्ता भगवानु नायक ने JCC इस्तीफ़ा दे दिया है | हालाँकि,निजी व्यस्तता को नायक ने इस्तीफे का कारण बताया है | 

यह भी पढ़े : ‘युवा चाचा चौधरी’ ने कैसे दी CM विष्णुदेव साय को पटखनी ? सोशल मीडिया बाजीगरी में मुख्यमंत्री भी पीछे,पछाड़ा ऐसे...

उधर,पार्टी की बागडोर को लेकर मचे घमासान के बीच अमित जोगी सोशल मीडिया में कभी सिंगर,तो कभी हास्य कलाकार बन कर यूजर्स का मनोरंजन करते नज़र आ रहे है | "कौआ कांव-कांव" तो कभी,''जेन-जी'' बन कर तो कभी,सटोरियों का फैन बन कर उनका किरदार चर्चा का विषय बन गया है | इस कड़ी में  'ज्ञानू-जानू की शादी और हनीमून' वाली रील-वीडियो अब जूनियर जोगी की गले की फ़ांस बन गई है | इस रील पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,पार्टी की शिकायत पर पुलिस ने अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज की है| दरअसल,पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर वीडियो पोस्ट करने के मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी,अमित जोगी ने पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार की सांकेतिक शादी और हनीमून का रील-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था |

यह भी पढ़े : मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई राज्योत्सव-2026 का जश्न,अमित शाह समेत दिग्गजों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ समापन...

राजनैतिक गलियारों में जारी चर्चा में यह भी बताया जाता है,कि कुछ वर्ष पूर्व बीजेपी में शामिल होने के लिए अमित जोगी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी,पार्टी प्रवेश के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक जूनियर जोगी ने कई नेताओं के बंगलों की खांक तक छानी थी ,फिर भी बात नहीं बनी | तस्दीक की जाती है,कि बीजेपी की बेरुख़ी के बाद अमित जोगी ने कांग्रेस प्रवेश के लिए भी जमकर हाथ-पांव मारे | कांग्रेस में  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे  (JCC) के विलय के लिए तैयार अमित जोगी को कांग्रेस के गलियारों से भी निराशा हाथ लगी |

यह भी पढ़े : जूस के धंधे से लेकर अरबों का महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टे तक का सफ़र,अब किस-किस का जूस निकालेगा सौरभ चंद्राकर ?

बताते है,कि जोगी परिवार के धुर विरोधी कई कांग्रेसी नेताओं से मंत्रणा और बैठकी के बावज़ूद कांग्रेस ने अमित जोगी के लिए अपने दरवाज़े नहीं खोले,लिहाज़ा पूर्व विधायक अमित जोगी और उनकी पूर्व विधायक माता रेनू जोगी तक ही JCC पार्टी अब सिमट कर रह गई है | उसके पुराने साथी अब अमित जोगी और उनकी पार्टी से किनारा करना ही बेहतर समझ रहे है | इस बीच यह भी बताया जाता है,कि NCP लीडर ''रामवतार जग्गी हत्या कांड'' में लगे अदालती झटके ने अमित जोगी की सेहत को काफी नुकसान पहुँचाया है |

वीडियो देखे :महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर CBI की कोर्ट में पेश,सौरभ चंद्राकर के अधिवक्ता ने क्या दलीले की पेश ?

तस्दीक की जाती है,कि इस प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई ने जूनियर जोगी की चिंताएं बढ़ा दी है | प्रकरण को लेकर अमित जोगी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है | फ़िलहाल,रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया,कि बीजेपी नेताओं की शिकायत पर अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है,जांच के दौरान जो भी सबूत मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : CBI की छापेमारी के बाद भी कैसे बचते रहे महादेव ऐप के कथित मददगार IPS ? उठेगा पर्दा या रसूख फिर पड़ेगा भारी ? सौरभ तो रायपुर आ गया,अब किसकी बारी ?