रायपुर/दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर बीजेपी के मंत्रियों समेत तमाम नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में है | तस्दीक की जा रही है,कि इस मौके को सोशल मीडिया के जरिए गांव-गांव,डगर-डगर पहुँचाने की रेस में वित्त मंत्री OP चौधरी ने बाजी मारी है | उन्होंने,तमाम आधुनिक संचार माध्यमों से लैस मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लाव-लश्कर को ऐसी पटखनी दी,कि सोशल मीडिया में अन्य किसी नेता की तुलना में ‘युवा चाचा चौधरी’ देखते ही देखते ट्रेंडिंग करने लगे| यूजर्स,‘GO AHEAD युवा चाचा चौधरी’ जैसे कमेंट के साथ OP चौधरी की सोशल मीडिया बाजीगरी के पुल बांधते हुए दावा कर रहे है,कि CM साय को भी उन्होंने कही पीछे छोड़ दिया है|
इस मामले में दोनों ही नेताओं की सोशल मीडिया पोस्ट के बीच करीब 2 घंटे का अंतर आंका गया है |अमित शाह के आगमन पर "युवा चाचा चौधरी’'का सोशल मीडिया स्ट्रोक कई दिग्गज नेताओं पर इतना भारी पड़ा की,उनकी सोशल मीडिया चमक आज OP चौधरी की तुलना में फीकी पड़ती नज़र आ रही है | केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ख़राब मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए,तय वक्त पर रायपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई | हालाँकि,मौसम के रुख़ को देखते हुए,उनके दौरे कार्यक्रम के समय में काफी कुछ बदलाव नज़र आया | लेकिन,शाह ने तमाम कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों का दिल जीत लिया |
यह भी पढ़े : मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक पाई राज्योत्सव-2026 का जश्न,अमित शाह समेत दिग्गजों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ समापन...
जानकारी के मुताबिक,चक्रवाती तूफान मुरुसु की कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए,राज्योत्स्व-2026 का समापन हुआ | केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन पर रायपुर में जहाँ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे,वही सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी अमित शाह के स्वागत-सत्कार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी | यह भी बताया जाता है,कि एयरपोर्ट पर दस्तक़ देते ही, सरकार के मंत्रियों,निगम मंडल के पदाधिकारियो और संगठन के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया |
यह भी पढ़े : जूस के धंधे से लेकर अरबों का महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टे तक का सफ़र,अब किस-किस का जूस निकालेगा सौरभ चंद्राकर ?
इस बीच,स्वागत-सत्कार की होड़ भी सोशल मीडिया में नज़र आई| व्हाट्सअप,फेसबुक,X पोस्ट,रील समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर अमित शाह के साथ प्रदेश के कई दिग्गज नेता छाए रहे,स्वागत की बेला पर गढ़े गए ''कशिदों'' के साथ उनके बधाई संदेश और होर्डिंग्स सोशल मीडिया में लगातार तैर रहे है | उनकी ''ट्रेंडिंग" देख कर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कई नेताओं को बगले झांकने का मौका तक नहीं मिल पा रहा है | बताते है,कि सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर चक्रवाती तूफान मुरुसु के भारी असर के बावजूद अमित शाह का रायपुर दौरा कामयाबी की नई इबारत दर्ज कर रहा है |
इधर,अमित शाह के साथ रूबरू सेल्फ़ी-वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया में यूजर्स को काफी ''अट्रेक्ट'' (Attract) किया है,अमित शाह के साथ अपने नेताओं की तस्वीरें उन्हें ख़ूब भा रही है | सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सक्रियता से जुड़े इस ट्रेंड में साफ़ हुआ,कि युवा मंत्री OP चौधरी पहले ''पायदान'' पर है | उन्होंने,अमित शाह के एयरपोर्ट में दस्तक देते ही,सोशल मीडिया में अपना जलवा दिखाया,जैसे ही अमित शाह के कदम ''आसमान'' से छत्तीसगढ़ की ''पावन धरा'' पर पड़े,मंत्री OP चौधरी की "संचार क्रांति" ने अपना करतब दिखाया | शाह के साथ पहली तस्वीरें-वीडियो में OP चौधरी छाए रहे,उनके द्वारा सोशल मीडिया में की गई पोस्ट ने ऐसी बाजी मारी की मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं के "मीडिया पोस्ट" पिछड़ते नज़र आए |
जय जोहार के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मंत्री OP चौधरी ने लिखा,कि माता कौशल्या की पावन भूमि एवं प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ आगमन पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का किया। मंत्री चौधरी की इस पोस्ट पर हज़ारों यूजर्स ने ख़ुशी जाहिर करते हुए,कई दिलचस्प कमेंट किए | उधर,सोशल मीडिया में मंत्री OP चौधरी की ''लाइम-लाइट'' वाली तस्वीरों और संदेशों ने ट्रेंडिग की गति पकड़ ली | उनकी पोस्ट के घंटों बाद मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगमन से जुड़ी पोस्ट शेयर की गई |
जानकारी के मुताबिक,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शेयर की गई पोस्ट और मंत्री OP चौधरी द्वारा शेयर की गई,पोस्ट के बीच लगभग 2 घंटे से अधिक का अंतर बताया जाता है |
इस लिहाज़ से वित्त, वाणिज्यिक कर,आवास एवं पर्यावरण तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री OP चौधरी सोशल मीडिया में सक्रियता दर्ज करने के मामले में अव्वल नंबर पर नज़र आ रहे है | उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए यूजर्स यह भी कहने से नहीं चूक रहे है,कि एक दिन "मुख्यमंत्री का सेहरा" उनके सिर ही बंधेगा,''GO AHEAD युवा चाचा चौधरी''| हालाँकि, मुख्यमंत्री के संदेशों को भी ''यूजर्स'' ने खूब सराहा है |

टिप्पणियाँ (0)