रायपुर : राज्योत्सव-2026 लोगों के लिए यादगार बन गया है, खराब मौसम और चक्रवाती तूफान मुरुसु के ''असर'' को देश-प्रदेश के राजनेताओं ने ''बेअसर'' कर दिया, सिर्फ जनप्रतिनिधियों ही नहीं बल्कि,आम जनता ने भी भरी बारिश अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए राज्योत्सव को विदाई दी | इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज़ कराई |अलंकरण समारोह में विशेष विभूतियों को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया | इससे पूर्व मौसम के रुख़ को देखते हुए,राज्य सरकार ने राज्योत्सव के कार्यक्रमों को लगभग 2 घंटे पहले आयोजित कर चक्रवाती तूफान मुरुसु के अरमानों पर पानी फेर दिया |
तस्दीक की जाती है,कि शाम ढलने से पूर्व नवा रायपुर इलाके में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई | हालाँकि,इस बारिश ने मुख्य कार्यक्रम में कोई खास ख़लल पैदा नहीं किया | दरअसल,मौसम विभाग की चेतावनी और दर्शकों की जागरूकता से कार्यक्रम ने अपनी गति पकडे रही | बारिश के बीच मंच पर भव्य कार्यक्रम जारी रहा | इस मौके पर अमित शाह से लेकर प्रदेश के दिग्गज नेताओं तक के लगे जमावडे ने कार्यक्रम का आकर्षण बनाए रखा |
उधर,नवा रायपुर भीगता रहा,इधर मंच से राज्योत्सव का सन्देश जश्न के साथ गूंजता रहा | दर्शक दीर्घा में छाता, रेनकोट और बारिश से बचाव के साधनों से लैस दर्शक पूरे समय मैदान में डटे रहे| भारी बारिश के बावज़ूद उनके उत्साह में कोई कमी नही देखी गई | इस मौके पर लोगो संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,कि मोदी सरकार में नक्सलवाद से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ अब विकास और सुशासन के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की तारीफ की|
जानकारी के मुताबिक,केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मौसम के रुख़ को भांपते हुए अपने निर्धारित कार्यक्रमों के समय में कटौती करते हुए,मौजूदगी दर्ज कराने में ज़रा भी देरी नहीं की | उन्होंने,रायपुर में प्रसिद्ध चित्किसक डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल आर्टिमिस शांति अस्पताल का शुभारंभ किया | उन्होंने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से परिपूर्ण इस अस्पताल का जायज़ा लिया |
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल और उनकी टीम को जनता के बेहतर इलाज़ के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी | इसके बाद अमित शाह का काफ़िला राज्योत्सव स्थल पहुंचा | जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के समापन के उपरांत तय समय पर अमित शाह एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए |
