नई दिल्ली : - सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर ₹3,486 का बड़ा इजाफा हुआ है। इसके बाद सोने का भाव बढ़कर ₹1,41,062 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। एक किलो चांदी ₹7,775 महंगी होकर ₹1,84,200 पर पहुंच गई है। कीमतों में आई इस तेजी से सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है।

कैरेट के हिसाब से जानिए सोने के ताजा भाव

सोने की शुद्धता10 ग्राम की कीमत
24 कैरेट (99.9%)₹1,41,062
22 कैरेट (91.6%)₹1,29,213
20 कैरेट (83.3%)₹1,17,552
18 कैरेट (75%)₹1,05,797