रायपुर/दिल्ली : महादेव सट्टा केस में जमानत के खेल ने इस कारोबार को फलने-फूलने में खासी मजबूती प्रदान की थी,इस दौरान 200 से ज्यादा आरोपियों को थाने से ही बगैर पूछताछ जमानत प्रदान कर दी गई थी | बताया जाता है,कि कांग्रेस दौर में चलनशील IPS अधिकारियों के साथ वकील हिमांशु शेखर नियमित बैठके करते थे | इन बैठकों का मुख्य एजेंडा महादेव एप्प सट्टा कारोबार को चुनौती देने वाले सटोरियों को बाजार से हटाने या फिर महादेव एप्प सट्टा पैनल स्थापित करने की तिकड़मों से जुड़ा होता था | छत्तीसगढ़ कैडर के लगभग आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है |

सूत्रों का दावा है,कि 2001 बैच के आईपीएस आनंद छाबड़ा,तत्कालीन आईजी इंटेलिजेंस और 2005 बैच के आईपीएस एवं रायपुर के तत्कालीन आईजी शेख आरिफ और एसएसपी,2007 बैच के आईपीएस एवं रायपुर के तत्कालीन एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ वकील हिमांशु शेखर की मुलाकात ने महादेव ऑनलाइन सट्टा कारोबार को "सुनियोजित कारोबार" में बदल दिया था | छत्तीसगढ़ कैडर के लगभग आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों को बतौर प्रोटेक्शन मनी हर माह लाखों का भुगतान किया जाता था | बताते है,कि महादेव एप्प सट्टा कारोबार के लिए चुनौती बने सटोरियों को बाजार से बाहर करने के लिए इन अफसरों को अलग से करोड़ों की रकम की अदायगी भी की जाती थी |कांग्रेस कार्यकाल के दौर में महत्त्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे इन आईपीएस अफसरों ने अवैध गतिविधियों पर पाबंदी लगाने के बजाए देशभर में महादेव एप्प सट्टा पैनल स्थापित करने की दिशा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी |

 यह भी पढ़े : गैर-कानूनी सलाहों का "मास्टर माइंड" वकील हिमांशु शेखर की कमाई जानकार हैरत में "कानून के जानकार",52 लाख से अचानक 15 करोड़ सालाना आय...

इसके लिए अपने पद और प्रभाव का बेजा इस्तेमाल भी किया गया था | सट्टा नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए गैर-कानूनी गतिविधियों को कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी तत्कालीन आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा के कन्धों पर सौंपी गई थी | सूत्रों का दावा है,कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के करीबी रहे,ऐसे आईपीएस अफसरों ने वकील हिमांशु शेखर के निर्देश पर 200 से ज्यादा सटोरियों को बग़ैर पूछताछ थाने स्तर पर ही जमानत देकर प्रकरणों को रफ़ा-दफ़ा करने की योजना को अंजाम दिया था |

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "सत्ता का सेमीफाइनल" ! राजस्थान का रुख देखकर कांग्रेस की जगी उम्मीदे, बीजेपी सतर्क,आधा दर्जन नगर निगम समेत एक विधानसभा सीट पर चुनाव...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले से रायपुर में सक्रिय वकील हिमांशु शेखर की कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों और न्यायपालिका से जुड़े लोगों से मेल-मुलाकात और बैठके अब सुर्खियाँ बटोरने लगी है | दावा किया जा रहा है,पुलिस के तत्कालीन आईपीएस अधिकारियों ने ED की आँखों में धूल झोंकने के लिए हिमांशु शेखर की सलाह को कानूनी फरमानों में बदला था | इसके तहत महादेव एप्प सट्टा कारोबारियों और पैनल होल्डर के खिलाफ मात्र "जुआ और सट्टा एक्ट" के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तमाम आरोपियों को बगैर कोई ठोस पूछताछ "थाने" से ही जमानत देने के निर्देश दिए थे | उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग और भिलाई के थाना क्षेत्रों में सटोरियों को जमानत का लाभ देने का सन्देश "मुनादी" कर सुनाया गया था |

यह भी पढ़े : 15 करोड़ के कितने हिस्सेदार ? गिरफ्त में वकील साहब उगलेंगे कई राज, महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा में ED की बड़ी कार्यवाही,अंदर-बाहर का खेल...

बताते है,कि अलग-अलग थानों में लगभग 70 FIR दर्ज कर 200 से ज्यादा आरोपियों को अदालत के बजाए थाने से ही जमानत का लाभ प्रदान किया गया था | यही नहीं,क्राइम मीटिंग में सट्टा कारोबार की रोकथाम को लेकर "हीला-हवाली" बरती जाती थी | यह भी बताया जाता है,कि ED का दबाव पड़ने पर बतौर ''फेस सेविंग'' तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने इन प्रकरणों को दर्ज किया था | इसके साथ ही ED की कार्यवाही ठप्प करने की कार्ययोजना के तहत ख़ुफ़िया तंत्र का जमकर दुरूपयोग किया गया, यहाँ तक की ED अफसरों के मोबाइल फ़ोन अवैध रूप से टेप किए गए थे | जबकि,ED दफ्तर और अफसरों के घरों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी | इस दौरान रायपुर में ED की छापेमारी को "टांय-टांय फिस्स" करने के लिए इन आईपीएस अफसरों के निर्देश पर एजेंसी के वाहनों के चक्के जाम कर दिए गए थे,उनकी हवा तक निकाल दी गई थी और चालानी कार्यवाही का कानूनी डंडा चलाया गया था |

बताते है,कि वाहनों के पहिए जाम कर देने से छापेमारी के दौरान कई मुश्किलें पैदा की गई थी,ताकि एजेंसी की गोपनीयता भंग की जा सके | बताते है,कि इसका सीधा फायदा सटोरियों को प्राप्त होता था | जानकारी के मुताबिक,ED ने ऐसे IPS अफसरों की काली करतूतों पर आपत्ति जाहिर करते हुए राज्य सरकार को पत्र भी लिखा था| अदालती कार्यवाही में आईपीएस अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर एजेंसी ने "टीप" भी दर्ज की है | गैर-कानूनी गतिविधियों को कानूनी रंग देने के तमाम मामले सवालों के घेरे में बताए जाते है |

यह भी पढ़े :“राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार '‘राज’' की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है...

बताया जाता है,कि आईपीएस अधिकारियों ने हिमांशु शेखर के निर्देश पर कई सटोरियों के खिलाफ जाँच के बिंदु तय कर उन्हें सट्टा बाजार से बाहर का रास्ता दिखाया था | इस दौर में जहाँ कई नामजद आरोपियों को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया | वही खानापूर्ति के लिए गिने-चुने चुनिंदा आरोपियों को ही अदालत में पेश किया गया था | यह भी तस्दीक की जाती है,कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्प कारोबार को चुनौती देने वाले या अन्य प्रतिद्वंदी गेमिंग कंपनियों में कार्यरत सटोरियों को ही निशाना बनाया गया था | गैर कानूनी रूप से सट्टे के मामलों को ''कम आंकने'' कमजोर विवेचना और प्रकरणों को रफा-दफा करने की रणनीति को सुनियोजित रूप से अमलीजामा पहनाया गया था |

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का डिजिटल दौर,घर बैठे टोकन कटा रहे किसान,न टोकन के लिए लाइन,न मंडियों में धक्के, गड़बड़ी की भी कोई आशंका नहीं... 

सूत्रों का दावा है,कि इसके एवज में वकील हिमांशु शेखर ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अलग से करोड़ों का भुगतान किया था | सूत्रों का यह भी दावा है,कि वकील हिमांशु शेखर कई निजी मौकों पर इन चर्चित आईपीएस अधिकारियों के ठिकानों पर "मेहमाननवाजी" भी किया करते थे | इन ठिकानों में वरिष्ठ अफसरों के बेनामी फार्म हाउस और बंगले शुमार बताए जाते है |

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...

जानकारी के मुताबिक,सीबीआई ने ऐसे आईपीएस अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी,लेकिन साल भर बाद भी उनके खिलाफ जाँच परवान नहीं चढ़ पाई | जबकि,इन अफसरों के ऊँचे रसूख के चलते ED ने भी गंभीर प्रकरणों से किनारा कर लिया | फ़िलहाल, महादेव एप्प सटोरियों के स्थानीय कनेक्शनों की जड़े एजेंसी तलाश रही है | इस मामले में वकील हिमांशु शेखर से जारी पूछताछ ED के लिए महत्त्वपूर्ण कड़ी साबित होने के आसार है |