रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही,किसानों को बड़ी राहत मिली है, वे अब घर बैठे धान बिक्री का टोकन प्राप्त कर रहे है,मंडियों में इस बार ना तो, मारा-मारी का आलम है और ना ही धान बेचने के लिए किसानों को समितियों के चक्कर काटने पड़ रहे है | मोबाइल से ऑनलाइन टोकन से मंडियों को भी भीड़ और भागम-भाग से छुटकारा मिल गया है,बैंकिंग सिस्टम की तर्ज पर धान खरीदी व्यवस्था भी आसान और पारदर्शी रूप ले चुकी है | धान खरीदी में डिजिटल क्रांति लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों की सरहाना करने से किसान पीछे नहीं है |

छत्तीसगढ़ में ''मोबाइलधारी'' किसानों ने धान मंडियों की तस्वीर बदल दी है,अब तक धान खरीदी शुरू होते ही,मंडियों में टोकन प्राप्ति के लिए किसानों का हुजूम लग जाता था,मारामारी होती थी,धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठते थे ? लेकिन अब फ़िज़ा बदली हुई है,इस बार धान खरीदी 2026-27 के "ऑनलाइन सिस्टम'' ने कृषि उपज मंडियों में नज़र आने वाली गहमा-गहमी को दूर कर दिया है | राज्य की ज्यादातर कृषि उपज मंडियों में किसानों ने ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया में खूब दिलचस्पी दिखाई है |

यह भी पढ़े : धान खरीदी केंद्रों में किसानों का लगने लगा ताँता,अवैध धान परिवहन पर रोक से किसान संगठन गदगद,मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर लाखों का धान जप्त,5 गिरफ़्तार...

नतीजतन,अब ना तो,टोकन प्राप्त करने के लिए किसानों के बीच जोर आज़माइश हो रही है,और ना ही आपसी तू-तू,मैं-मैं और अप्रिय घटनाएं सामने आ रही है | इन मंडियों में धान की आवक सुनिश्चित होने से पूर्व गजब की शांति दिखाई दे रही है,ना तो शोरगुल है,और ना ही टोकन प्राप्ति के लिए लंबी कतारें दिखाई दे रही है | राजधानी रायपुर से सटी मंडियों में ज्यादातर किसानों ने घर बैठे ही "टोकन" प्राप्त कर लिया है | इस प्रक्रिया को अपनाने से इन किसानों को ना तो,मंडियों तक पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ा और ना ही कोई संसाधन खर्च करने पड़े | तस्दीक की जाती है,कि सिर्फ रायपुर ही नहीं बल्कि आधा दर्जन बड़े जिलों महासमुंद, धमतरी,दुर्ग,बेमेतरा,बालोद,बिलासपुर और राजनांदगांव में इस बार कई किसानों ने टोकन प्राप्ति के लिए कृषि उपज मंडियों में दस्तक देने से परहेज बरता |

बताते है,कि छत्तीसगढ़ सरकार ने तमाम धान संग्रहण केंद्रों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ दिया है | धान की शत-प्रतिशत आवक दर्ज करने और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के पुख़्ता बंदोबस्त किए है | इसके लिए इंटरनेट,डिजिटल नेटवर्क और साइबर सुरक्षा पर काफी जोर दिया गया था |अब इसके परिणाम भी नज़र आने लगे है,रायपुर के करीब स्थित अभनपुर कृषि उपज मंडी इन दिनों सुर्ख़ियों में है | आमतौर पर यहाँ धान खरीदी शुरू होते ही,टोकन प्राप्त करने के लिए किसानों का जमावड़ा लग जाता था,लेकिन अब वीरानी छाई हुई है,टोकन प्राप्ति के लिए वे ही किसान यहाँ आवाजाही कर रहे है,जिन्होंने ऑनलाइन टोकन प्राप्ति सुविधा का लाभ नहीं उठाया है |

यह भी पढ़े :"लूट गया छत्तीसगढ़" ! पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के "किसान पुत्र'' की 61 करोड़ की संपत्ति जब्त,ED का दावा- शराब घोटाले की कमाई रियल स्टेट कारोबार में...

बताते है,इस केंद्र में ऑफलाइन टोकन प्राप्त करने वाले किसानों की तुलना में उन किसानों की संख्या सर्वाधिक है,जो ऑनलाइन सिस्टम प्रक्रिया अपना कर अपने वक्त और संसाधन दोनों की बचत कर रहे है,यहाँ के समिति प्रबंधक हरिशंकर यादव ने बताया,कि इस धान खरीदी केंद्र में कई किसानों ने ऑनलाइन टोकन बुकिंग कर चौंका दिया है | उनकी माने तो,ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने वालों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है | उनकी माने तो,आस-पास के इलाकों के हज़ारों किसान इस केंद्र का रुख करते है,इन किसानों द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने से कागजी कार्यवाही से काफी राहत मिली है | इस धान मंडी के अंतर्गत आने वाले खेत-खलियानों का जायजा लेने पर साफ़ हुआ,कि अभी भी कई किसान फसल सूखाने और धान कटाई के काम में जुटे हुए है | ये किसान उन योजनाओं से भी वाकिफ है,जो उनके हितों के लिए संचालित की जा रही है | ''टोकन तुंहर हाथ'' योजना की तारीफ़ करते हुए ये किसान तस्दीक कर रहे है,कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष वे मोबाइल फ़ोन का उपयोग ज्यादा कर रहे है | उनके मुताबिक, एक क्लिक से ऑनलाइन टोकन बुक हो रहा है | उन्हें अब टोकन लेने के लिए मंडियों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है|

यह भी पढ़े : प्यार,पैसा और फिर पुलिसिया शिकंजा,निलंबित DSP कल्पना वर्मा के निशाने पर दीपक टंडन ? एक आरोपी विशेष तक ही आखिर क्यों सिमटी पुलिस जांच ? जाने समीकरण ...

कृषि उपज मंडी अभनपुर के अलावा नवा रायपुर से सटे तुलसी बारहडेरा धान संग्रहण केंद्र में भी डिजिटल माध्यम से जुड़ने वाले किसानों ने अपना हुनर दिखाया है | यहाँ भी एक क्लिक से टोकन बुक करने वाले किसानों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है | तस्दीक की जाती है,कि इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले किसान अपने संगी-साथियों को भी ऑनलाइन टोकन बुकिंग के लिए प्रोत्साहित कर रहे है | वे मोबाइल फ़ोन के जरिए सिर्फ मनोरंजन ही नहीं कर रहे,बल्कि किसान साथियों को डिजिटल माध्यमों का सदुपयोग करना भी सीखा रहे है | यहाँ की धान मंडी के प्रबंधक मनोहर लाल बताते है,कि ''टोकन तुंहर हाथ'' योजना के तहत उन्होंने कई किसानों को वो हुनर सिखाएं जो उनके मोबाइल में उपलब्ध है | मोबाइल फीचर के जरिए आसानी से टोकन प्राप्त किए जा सकते है | मनोहर लाल बताते है,कि मोबाइल फीचर से नावाकिफ किसान अपना मोबाइल साथ लेकर मंडी में दस्तक दे रहे है,यहाँ मौजूद कर्मी इन किसानों को ऑनलाइन टोकन बुकिंग के गुर भी सिखा रहे है |

जानकारी के मुताबिक,''टोकन तुंहर हाथ'' योजना एप्प को ऑनलाइन प्लेटफार्म से आसानी से डाउनलोड किया जा रहा है | बस किसानों को इस एप्प में अपना कृषि पंजीयन क्रमांक ही भरना होगा, पंजीयन उपरांत किसानों को धान संग्रहण हेतु तिथि और समय की जानकारी मोबाइल मैसेज के जरिये उपलब्ध कराई जाती है | इस प्रक्रिया को अपनाने से किसानों को ना तो जेब ढीली करनी पड़ रही है और ना ही मंडी के चक्कर काटने पड़ रहे है | ''टोकन तुंहर हाथ'' योजना के बैनर-पोस्टर नवा रायपुर के कृषि केंद्रों से लेकर गांव-कस्बों तक दिखाई दे रहे है | इनमे दर्ज जानकारी जरूरतमंद किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है |

“राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार '‘राज’' की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है...

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में कुल 3,095 से 3,100 धान उपार्जन (खरीदी) केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 360 नए केंद्र शामिल किए गए हैं। ये वो केंद्र है ,जहाँ के किसान धान संग्रहण केंद्रों की दूरियों का हवाला देकर अपनी फसल बेच पाने में कठिनाई महसूस करते थे | बताते है,कि धान खरीदी शुरू होने से पूर्व राज्य सरकार ने उन इलाकों की सुध ली,जहाँ आवाजाही की समस्या से किसान दो-चार हो रहे थे | खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान उपार्जन केंद्रों में लगभग 27 लाख 50 हजार (27.5 लाख) किसानों ने अपना पंजीकरण कराया हैं। धान संग्रहण के अलावा,धान के भंडारण के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है,राज्य में 60 धान संग्रहण केंद्र (Storage Centres) भी संचालित किए गए हैं,कई अस्थाई केंद्रों से धान उठाव की पुख़्ता व्यवस्था भी की गई है,ताकि खरीदी गई धान की खेप को मौसमी मार और सड़ने गलने से बचाया जा सके |

राज्य में 15 नवंबर 2026 से शुरू हुई धान खरीदी के ताज़ा आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो,मात्र 5 दिनों के भीतर प्रदेश की विभिन्न मंडियों में धान खरीदी का आंकड़ा लगभग 1.25 लाख मीट्रिक टन पार कर चुका है,शुरुआती आंकड़ों में बालोद जिला धान खरीदी में सबसे आगे है, इसके बाद राजनांदगांव और महासमुंद दूसरे और तीसरे स्थान पर है। फ़िलहाल,धान खरीदी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में इस वर्ष बदलते दौर में आंकी जा रही है,इससे खेत-खलियानों में खुशहाली की उम्मीद जगी है | किसान भी डिजिटल तकनीक को अपनाने में रूचि दिखा रहे है| राज्य के किसान जिस तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के साथ कदमताल करते नज़र आ रहे है,उसे देख कर माना जा रहा है,कि उद्योग धंधे की शक्ल लेने की दिशा में प्रदेश का कृषि कारोबार प्रगति की राह में है |