रायपुर : सत्ता को लाभ का धंधा बनाने वाले,पिता-पुत्र का हिसाब-किताब शुरू हो गया है | शराब घोटाले की काली कमाई से खड़े किए गए रियल एस्टेट साम्राज्य पर कानूनी शिकंजा कसने से गरीब जनता की सरकारी तिजोरी को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित होने से लोगों ने राहत की साँस ली है| तस्दीक की जाती है,कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री "भू-PAY" के पुत्र चैतन्य बघेल की 61 करोड़ की संपत्ति ED ने जब्त कर ली है | इस अचल संपत्ति की कुर्की को PMLA प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है | ED का दावा है,कि शराब घोटाले की मोटी कमाई रियल स्टेट कारोबार में निवेश की गई थी | अब घोटालों की रकम की बरामदगी और नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |
यह भी बताया जाता है,कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिजनों समेत कई नाते-रिश्तेदारों के नाम प्रदेश के कई इलाकों में सैकड़ों-करोड़ की नामी-बेनामी संपत्ति दर्ज है| सूत्रों के मुताबिक,बघेल के मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठते ही छत्तीसगढ़ को "लूटने" का सिलसिला शुरू हो गया था | कांग्रेस सरकार के बैनर तले जनहित के कार्यो के बजाए तत्कालीन मुख्यमंत्री सिर्फ घोटालों और आर्थिक अनियमितता के लिए अपना पसीना बहा रहे थे | बताते है,कि 5 वर्षों के भीतर ही उनका कुनबा बेहिसाब धन-दौलत और संपत्ति का स्वमित्व बन गया था | उनके आय के स्रोतों को प्रदेश के दर्जनों घोटालों से जोड़कर देखा जा रहा है |
यह भी बताया जाता है,कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से पूर्व चैतन्य बघेल समेत परिवार के कई सदस्य सिर्फ खेती-किसानी के क्षेत्र में सक्रिय रहे,लेकिन बघेल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही मात्र 5 वर्षों के भीतर पूरा कुनबा मालामाल हो गया | इस दौरान स्कूल-कॉलेज के छात्र रहे चैतन्य अचानक सैकड़ों-करोड़ के आसामी बन गए,वे पहले कुछ माह के लिए ''किसान नेता'' फिर कारोबारी और देखते ही देखते प्रदेश के सबसे प्रभावशील बिल्डर बन गए थे | बताते है,कि तत्कालीन मुख्यमंत्री पिता के रसूख के चलते रियल स्टेट कारोबार में अरबों का निवेश किया गया,कई बिल्डरों की कंपनियों में बेनामी निवेश किए गए | चैतन्य ने दुर्ग-भिलाई में सैकड़ों एकड़ जमीने ख़रीदी और हाउसिंग प्रोजेक्ट के सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आए | इसी तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री के कई करीबी नाते-रिश्तेदारों ने सत्ता और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को अपनी काली कमाई का जरिया बना लिया था |"बाप-बेटे'' की इस कवायत पूरे 5 बरस तक छत्तीसगढ़ में घोटाले पर घोटाले अंजाम दिए गए थे |
बताते है,कि पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में "लुटे गए छत्तीसगढ़" की भरपाई का दौर अब शुरू हो गया है | जानकारी के मुताबिक,छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है, चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर अब ED का कब्जा हो गया है। बताया जाता है,कि शनिवार को प्राधिकरण ने PMLA एक्ट के तहत पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र के नाम दर्ज करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस सिलसिले में कथित कॉलोनी के मुख्य गेट पर एजेंसी ने नोटिस भी चस्पा किया है।
जानकारी के मुताबिक,रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विट्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बिक चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण से संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी मिलने के बाद ED ने शेष संपत्तियों को लेकर भी अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। जांच एजेंसी ED ने सबूतों के साथ प्राधिकरण को बताया था,कि कथित शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम का इस्तेमाल इन संपत्तियों को खरीदने में किया गया था।
