रायपुर/दिल्ली : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री समेत लगभग आधा दर्जन आईपीएस अफसरों पर जाँच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसते जा रहा है | एजेंसियों को अब,रवि उप्पल का इंतज़ार है,जबकि सौरभ चंद्राकर के बाद लगभग आधा दर्जन बड़े सटोरिए भी सीबीआई की रडार पर बताए जाते है | इस सिलसिले में जारी छापेमारी में सीबीआई टीम की आंखे उस समय फटी की फटी रह गई,जब महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा पैनल चालू हालत में मिले |
सट्टा पैनल चलाने वाले कई ऑपरेटरों पर गिरफ़्तारी की तलवार लटकी बताई जाती है | जानकारी के मुताबिक,महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी कर इस कारोबार की जड़े हिला दी है |इसमें रायपुर और दुर्ग के अलावा अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर शामिल हैं।बताते है,कि सौरभ चंद्राकर से मिले इनपुट के बाद सट्टा पैनल चलाने वाले दर्जनों ऑपरेटरों पर एजेंसी का शिकंजा कस गया है | सीबीआई को उस समय हैरानी हुई,जब इस नेटवर्क को खंगालते हुए वो उन ठिकानों में जा पहुंची,जहाँ लाइव सट्टा और जुए के पैनल चालू थे।CBI ने इन्हें मौके पर ही बंद कराया,और मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और कई दस्तावेज जब्त किए। छापेमारी के दौरान यह भी पता चला कि दूसरे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर सट्टे की रकम इधर से उधर की जाती थी।इसकी अफरा-तफरी में विदेशी हवाला के तथ्य भी मिले है |
यह भी पढ़े : चलो बुलावा आया है, CBI ने दिल्ली बुलाया है ! रायपुर सेंट्रल जेल में सौरभ चंद्राकर की एंट्री,पहली रात ही सट्टा बाज़ार में हलचल तेज़, दागी IPS अधिकारियों की उडी नींद...
CBI सूत्रों के मुताबिक,छापेमारी की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी,महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार देश भर में एजेंसी अलर्ट मोड़ पर बताई जाती है |देशभर में फैले इसके पैनल नेटवर्क और ऑपरेटरों की ख़ोजबीन जारी है | यह भी बताया जाता है,कि सट्टा नेटवर्क में आईपीएस अधिकारियों समेत पुलिस महकमे के दर्जनों अफसरों के आर्थिक स्त्रोतों और कार्यप्रणाली की एजेंसी ने पड़ताल शुरू कर दी है | सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर 2026 को ओमान से भारत लाए जाने के बाद राजनैतिक गलियारों में भी हलचल तेज़ देखी जा रही है | सौरभ चंद्रकार से सीबीआई ने 8 दिनों की रिमांड के दौरान कई चौंकाने वाले इनपुट इक्कठा किए है |
यह भी पढ़े : महादेव ऐप केस,सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, ED का वारंट आवेदन खारिज
बताते है,कि कतिपय आईपीएस अफसरों को हर माह करोड़ो का भुगतान किया जाता था | यह भुगतान रवि उप्पल के माध्यम से स्थानीय व्यक्तियों को सौंपा जाता था,जो कि नगद रकम के रूप में पुलिस अधिकारियों को हाथों-हाथ सौंपते थे | सट्टा एप्प नेटवर्क के रख-रखाव,प्रचार-प्रसार,छोटे-मोटे सटोरियों को कारोबार से बाहर कर दुबई सट्टा बाज़ार को मजबूती देने के लिए आईपीएस अफसरों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी | बताते है,कि ED की आँखों में धूल झोंकने के लिए पुलिस महकमे के दर्जनों अफसरों ने अपने पद और प्रभाव का दुरूपयोग कर महादेव एप्प सट्टा कारोबार को अपनी आय का मुख्य श्रोत बना लिया था | फ़िलहाल,सौरभ चंद्राकर रायपुर सेंट्रल जेल की हवा खा रहे है,जबकि कई सफ़ेदपोशों के गिरेबान की ओर एजेंसी के हाथ तेज़ी बढ़ रहे है |

टिप्पणियाँ (0)