तेहरान : - ईरान के पश्चिमी हिस्से में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हादसा इराक की सीमा के नजदीक उस वक्त हुआ, जब गैस रिफाइनरी में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रशासन के मुताबिक, हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बस पलटने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ (0)