रायपुर : कारोबारी दीपक टंडन और निलंबित DSP कल्पना वर्मा विवाद ने तूल पकड़ लिया है | प्रदेश के विभिन्न थानों में टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज होने वाली FIR की एक ओर जहाँ झड़ी लग गई है,वही निलंबित DSP की बहाली की सुगबुगाहट भी तेज़ हो गई है | ताज़ा जानकारी के मुताबिक,टोनही एक्ट में दर्ज आपराधिक प्रकरण में बिलासपुर की निचली अदालत ने दीपक टंडन की जमानत रद्द कर दी है | जबकि,बिलासपुर से उसे जल्द ही रायपुर ला कर पूछताछ करने की जानकारी भी सामने आई है | रायपुर के तेलीबांधा थाने में टंडन दंपत्ति के खिलाफ लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है | जबकि, बरखा टंडन की जमानत याचिका रायपुर कोर्ट ने खारिज कर दी है |

सूत्रों द्वारा दावा किया जा रहा है,कि टंडन दंपत्ति के खिलाफ अपराधों की लंबी फ़ेहरिस्त की आड़ में निलंबित DSP को बहाल करने का समीकरण मूर्त रूप लेने लगा है | जबकि, निलंबित DSP पर ना केवल कई गंभीर आरोपों की पुष्टि जाँच रिपोर्ट में हुई है,बल्कि खाकी वर्दी में जमीनों-होटलों की ख़रीद-फ़रोख़्त और कारोबार में निलंबित DSP की लिप्तता के सबूत भी जाँच अधिकारियों के हाथ लगे थे |बताते है,कि लगभग 10 माह से निलंबित चल रही, DSP कल्पना वर्मा को लंबे अरसे बाद भी ना तो आरोप पत्र सौंपा गया है,और ना ही जाँच अधिकारी की नियुक्ति की गई है | जानकारी के मुताबिक, निलंबित DSP के आरोप पत्र और कार्यवाही संबंधित जानकारी ना तो RTI से मुहैया कराई जा रही है और ना ही जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकरण की वैधानिक स्थिति को लेकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार है | यह भी बताया जाता है,कि रायपुर पुलिस ने दीपक V/S निलंबित DSP विवाद में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर अपनी जाँच रिपोर्ट से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया था | लेकिन,लंबा अरसा बीत गया,ना तो निलंबित DSP का मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया,और ना ही उसके खिलाफ कोई वैधानिक कार्यवाही अंजाम तक पहुंच पाई |

यह भी पढ़े :  "लूट गया छत्तीसगढ़" ! पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के "किसान पुत्र'' की 61 करोड़ की संपत्ति जब्त,ED का दावा- शराब घोटाले की कमाई रियल स्टेट कारोबार में...

उधर,टंडन दंपत्ति के खिलाफ दर्ज FIR की लंबी फेहरिस्त सामने आई है | इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक छत्तीसगढ़ पुलिस की निलंबित DSP कल्पना वर्मा और दीपक टंडन की जोड़ी सवालों के घेरे में है ? प्यार-मोहब्बत और फिर तकरार तक की चर्चाओं को लेकर सुर्खियां में आई इस युगल जोड़ी के कारनामे एक बार फिर लोगों की जुबान पर है | लोग सवाल कर रहे है,कि वैधानिक कार्यवाही सिर्फ दीपक टंडन और उसके परिवार तक ही आखिर सीमित क्यों हो गई है ? क्या कानून की नज़र में निलंबित DSP के कारनामे अक्षम्य है ? कानून जब सबके लिए बराबर है,तो बगैर ठोस जाँच-पड़ताल के DSP कल्पना वर्मा को आखिर किस आधार पर कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा रहा है ? दीपक टंडन के खिलाफ दर्ज होने वाली FIR का सिलसिला लगातार जारी है,इस बीच निलंबित DSP कल्पना वर्मा भी चर्चा में बताई जाती है |

यह भी पढ़े : राज दरबारी”! पढ़िए,छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों की खोज परख-खबर, व्यंग्यात्मक शैली में,लेखक और वरिष्ठ पत्रकार '‘राज’' की कलम से, व्यंग-लेख का मकसद किसी की भी मानहानि नहीं बल्कि कार्यप्रणाली का इज़हार मात्र है... 

दावा किया जा रहा है,कि टंडन दंपत्ति के जेल की हवा खाते ही,निलंबित DSP "विक्टिम कार्ड'' खेल कर,अपना ''उल्लू'' सीधा करने की कवायत में जुट गई है | कहा जा रहा है,कि कतिपय अधिकारियों ने टंडन के खिलाफ मोर्चा खोलते ही,निलंबित DSP की बहाली के लिए तिकड़में करना शुरू कर दी है,इस दौरान महकमे के भीतर आपसी प्रतिद्वंद्विता जोरों पर बताई जाती है | उन अफसरों के खिलाफ माहौल तैयार किया जा रहा है,जिनके साथ टंडन ने अपनी तस्वीरें और सेल्फ़ी सोशल मीडिया में शेयर की थी | बताते है,कि सोशल मीडिया में दीपक टंडन अक्सर सक्रिय रहते थे,तीज-त्यौहार हो या ख़ुशी और गम के मौके या फिर पार्टी-उत्सव पल-पल की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करना और टैग प्रोफाइल में संदेशा लिखकर उसे मेंशन करना,उसकी आदत में शुमार था | बताते है,कि अब यही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर लोगों की छवि धूमिल करने की कवायत जोरों पर है | ऐसी गतिविधियों में उन सोशल मीडिया यूजर्स की भरमार बताई जाती है,जो स्वयंभू यूट्यूब पत्रकार के कारोबार में शामिल है |

यह भी पढ़े :महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा अभी भी जोरों पर,CBI की छापेमारी से ऑपरेटरों की भागम-भाग,पैनल चालू हालत में..

यह भी बताया जाता है,कि टंडन दंपत्ति के ''मोबाइल बम" का शिगूफ़ा छोड़कर लाभ अर्जित करने की होड़ मच गई है,सोशल मीडिया में ऐसे खबरनवीसों की आई बाढ़ से उन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है,जिनके साथ टंडन ने अपनी तस्वीरें साँझा की थी | बताते है,कि ऐसे लोग कई खबरनवीसों के वांछित- अवांछित फ़ोन कॉल से दो-चार हो रहे है | पीड़ितों से मिली एक जानकारी के मुताबिक,ऐसे फ़ोन-कॉल से कई वो स्थानीय लोग और ग्राहक भी सख्ते में है,जो कभी टंडन दंपत्ती के होटल में आयोजित पार्टी और अन्य कार्यक्रमों में दस्तक देते थे,तो कभी ''होटल स्टे'' करने के लिए वक़्त गुजारा करते थे |

टंडन दंपत्ति के मोबाइल में मिले साक्ष्यों,फोटो-वीडियो,ऑडियो और चैट का हवाला देकर दर्जनों हवा-हवाई खबरों ने उन लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है,जिनके आरोपी दंपत्ति से सामान्य और शिष्टाचार संबंध बताए जाते है | इस फ़ेहरिस्त में शामिल ऐसे लोग भी पसोपेश में बताए जाते है,जिनका टंडन की VIP रोड स्थित दो होटलों में आना-जाना था | बताते है,कि टंडन के मोबाइल में बरामद डिजिटल सामग्री का हवाला देकर संदिग्ध मीडिया कर्मियों ने "उगाही" के कारोबार को भी हवा दे दी है | जबकि,टंडन दंपत्ति के मोबाइल में मिली डिजिटल सामग्री को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है | यह भी बताया जाता है,कि टंडन दंपत्ती और कल्पना वर्मा विवाद में कई खबरनवीजों की "ऊंचे दाम" वाली सेवाओं ने सोशल मीडिया में सनसनीख़ेज खबरों की झंडी लगा दी है,जबकि डिजिटल सामग्री की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतज़ार किया जा रहा है | उधर,टंडन दंपत्ति से पूछताछ का सिलसिला जारी है,इस बीच सोशल मीडिया में कयासों पर आधारित खबरों को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म है | सूत्र तस्दीक करते है,कि टंडन दंपत्ती के मोबाइल-फ़ोन की फॉरेंसिक जाँच रिपोर्ट हासिल होने के बाद पुलिस डिजिटल सामग्री के रहस्यों पर से आधिकारिक रूप से पर्दा हटाएगी |

यह भी पढ़े :चलो बुलावा आया है, CBI ने दिल्ली बुलाया है ! रायपुर सेंट्रल जेल में सौरभ चंद्राकर की एंट्री,पहली रात ही सट्टा बाज़ार में हलचल तेज़, दागी IPS अधिकारियों की उडी नींद... 

इस बीच निलंबित DSP के समर्थन में सोशल मीडिया में तैर रही सहानुभूति लहर में दावा किया जा रहा है,कि कल्पना के खिलाफ भी दीपक टंडन ने AI निर्मित डिजिटल सामग्री पुलिस को सौंपकर अनुचित लाभ उठाया था |इधर,टंडन के वकीलों द्वारा दावा किया जा रहा है,कि दीपक टंडन और निलंबित DSP विवाद से जुड़ी डिजिटल सामग्री ना तो,AI निर्मित है,और ना ही उसके साथ कोई तकनीकी छेड़छाड़ की गई है | कांग्रेस राज में निलंबित DSP कल्पना वर्मा और दीपक टंडन की जोड़ी ने कारोबार कर करोड़ों का वारा-न्यारा किया था | टंडन की होटल में निलंबित DSP की नियमित आवाजाही के CCTV फुटेज भी शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को सौंपे थे | बताते है,कि रायपुर की VIP रोड में एक होटल (WELCOME SHRI ) बरखा टंडन ने सरिता बाजपेई से लीज पर ली थी,जबकि दूसरी होटल (Atmospheria) निलंबित DSP कल्पना वर्मा ने अपने भाई (हेमंत वर्मा) एवं अन्य परिजनों के नाम खरीदी थी|

यह भी बताया जाता है,कि इन दोनों होटलों की खरीद-फ़रोख़्त एवं लीज़ डीड ''कांग्रेस राज'' में की गई थी | इस होटल के मालिकाना हक़ और सौदे को लेकर दीपक टंडन और कल्पना वर्मा के बीच विवाद भी सामने आया था| जानकारी के मुताबिक,टंडन V/S निलंबित DSP कल्पना वर्मा विवाद में रकम के लेन-देन को लेकर दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी | यह बताया जाता है,कि सरकारी नौकरी में कार्यरत रहते गैर-कानूनी रूप से "कारोबार" में लिप्त निलंबित DSP के बैंक अकाउंट में टंडन ने लाखों-करोडो की रकम जमा की थी | तस्दीक यह भी की जाती है,कि सिर्फ कारोबार ही नहीं,बल्कि दीपक टंडन और निलंबित DSP की जोड़ी "महादेव एप्प सट्टा कारोबार" में भाग्य आज़माने के लिए भी हाथ-पैर मार रहे थे |

वीडियो देखे : अभिनेत्री विद्या बालन का सख़्त संदेशा- गुड एंड बेड टच समझ जाए लोग,वरना..

सूत्रों के मुताबिक,इस सिलसिले में दीपक और कल्पना की चैट भी जाँच दस्तावेजों में संग्लन है |बताते है,कि रायपुर पुलिस की लगभग 1500 पन्नों वाली जाँच रिपोर्ट में दीपक टंडन V/S कल्पना वर्मा विवाद से जुड़े तमाम पहलुओं की ''मय" सबूत लंबी दास्तान दर्ज की गई है | इस विवाद से जुड़े मोबाइल डाटा भी जाँच रिपोर्ट और विवेचना का हिस्सा बताए जाते है | लेकिन,चर्चा सिर्फ दीपक टंडन के कारनामों पर हो रही है | जबकि,उसकी जोड़ीदार निलंबित DSP कल्पना वर्मा के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही को लेकर लगभग साल भर से जाँच रिपोर्ट और आरोप पत्र की गुत्थी पुलिस फाइलों में कैद बताई जाती है | टंडन दंपत्ति के खिलाफ अब तक लगभग 9 मामले दर्ज बताए जाते है,जबकि कई शिकायते अभी विवेचना के दौर में बताई जाती है | यह भी बताया जाता है,कि दर्ज FIR में ज्यादातर घटनाक्रम पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आया है| फ़िलहाल,जिस तेज़ी से मामलों ने तूल पकड़ा है,उसे देख कर कयास लगाया जा रहा है,कि टंडन दंपत्ति पर दर्ज FIR की संख्या जल्द ही ''दर्जन पार'' का आंकड़ा छू सकती है | टंडन दंपत्ति की गिरफ़्तारी और जारी विवाद पर प्रतिक्रिया लेने हेतु न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ ने निलंबित DSP कल्पना वर्मा से संपर्क किया,लेकिन कोई प्रतिउत्तर नहीं मिल पाया |