जयपुर : राजस्थान की राजनीति में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी के गलियारे में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली तलब कर लिया गया है | जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है | हालिया,पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री भजन लाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को कांग्रेस ने जबरदस्त पटखनी दी थी |चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी संगठन ने हार के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री के दिल्ली बुलावे ने राजनीति गरमा दी है | सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के आवास की सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। हालांकि, 24 नवंबर तक इन दोनों दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजस्थान में 2026 के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों स्तरों पर बीजेपी से अधिक सीटें हासिल की हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के आधार पर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत समिति की 7,543 सीटों में कांग्रेस ने 3,701 और बीजेपी ने 2,181 सीटें जीतीं। वहीं जिला परिषद की 1,275 सीटों में कांग्रेस के खाते में 599 और बीजेपी के खाते में 301 सीटें आईं। पंचायत समिति स्तर पर कांग्रेस ने 37 में से 33 जिलों में बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन किया। बीजेपी केवल अजमेर, बालोतरा, सलूंबर और उदयपुर में आगे रही।

टिप्पणियाँ (0)