हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिहाज से बेहद पवित्र माना जाता है। खासतौर पर देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक के पांच दिन विशेष महत्व रखते हैं। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान रोजाना तुलसी माता की पूजा और तुलसी चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-शांति, सौभाग्य और समृद्धि आती है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी 20 नवंबर और कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को है।

धार्मिक मान्यता है कि तुलसी माता भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और उनकी पूजा के बिना विष्णु उपासना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाकर, पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक तुलसी चालीसा का पाठ किया जा सकता है। मान्यता है कि नियमित पाठ से नकारात्मकता दूर होती है, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा के दौरान श्रद्धा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

तुलसी चालीसा पाठ

दोहा

श्री तुलसी चालीसा, श्री तुलसी महारानी।

करूं विनय सिर नाय, जो मम संकट विकट, दीजै मात नशाय।।

चालीसा

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।

दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।

विष्णुप्रिया जय जयति भवानी, तिहुँ लोक की हो सुखखानी।

भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।

जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।

करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।

कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।

तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।

कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।

वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।

श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।

कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।

छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।

तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।

औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता।

देव ऋषि मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।

वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।

नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।

नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।

नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।

नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।

नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।

नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।

जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।

निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।

करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।

शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।

करहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।

मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।

जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।

बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।

प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।

चन्दन अक्षत पुष्प चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।

करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।

पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।

यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।

करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।

है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।

तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।

भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।

समापन दोहा

यह श्री तुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।

गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।