रायपुर : छत्तीसगढ़ में कबरा हाथी के आतंक के साथ-साथ अब 'फॉरेस्ट चीफ' की कार्यप्रणाली की चर्चा जोरों पर है | जंगल में कबरा हाथी का आतंक अभी पूरी तरह से थमा नहीं,कि वन विभाग में 'फॉरेस्ट चीफ' के एक प्रोटोकॉल संदेश ने महकमे में सरगर्मियां तेज़ कर दी है | तस्दीक की जाती है,कि पखवाड़े भर से सरगुजा में एक ओर कबरा हाथी के प्रकोप से वन अमला जूझ रहा है, वही रायपुर वन मंडल में खास अफसरों का धड़ा "साहब" की सुपुत्री के ''शादी-ब्याह" की तैयारी में जोर-शोर से जुटा हुआ है | इस निजी कार्य में कई अफसरों की हिस्सेदारी सामने आई है,जबकि ऐसे अफसर भी है,जिनकी मंशा के विपरीत साहब की निजी ड्यूटी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है |
दरअसल, शादी में प्रोटोकॉल, सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल जोरों पर बताया जाता है | इस सिलसिले में 'फॉरेस्ट चीफ' का व्हाट्सप्प संदेशे ने वन विभाग के भीतर बवाल मचा दिया है | बताते है,कि व्हाट्सप्प ग्रुप में जारी एक आदेश में जंगल की जिम्मेदारी छोड़ शादी के इंतजाम में वन अमले को झोंक दिया गया है |
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में ना तो "कबरा हाथी'' की मौजूदगी दर्ज की गई है और ना ही रेलवे स्टेशन,शादी गार्डन,होटल और राम मंदिर में "कबरा हाथी'' का आतंक है,फिर भी दर्जनों फॉरेस्ट गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर और रेंजरों को बतौर प्रोटोकॉल सिविल यूनिफॉर्म में इन स्थानों पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया | ये आदेश कोई सरकारी दस्तावेजों में नहीं,बल्कि महकमे के "व्हाट्सप्प" ग्रुप में जुड़े तमाम सदस्यों को निर्देशित किया गया था |
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...अब इस आदेश के खुलासे ने महकमे के भीतर सरगर्मियां तेज़ कर दी है,दावा किया जा रहा है,कि कई महत्त्वपूर्ण सरकारी कामकाज छोड़ वन महकमे का एक खास वर्ग "शादी-ब्याह" जैसे निजी कार्य में व्यस्त है,जबकि विवाह दिनांक को मेजबानों की तीमारदारी के लिए "बतौर प्रोटोकॉल" सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर तैनात रहने का फरमान सुना दिया गया है | यह भी बताया जाता है,कि रायपुर मुख्यालय में पदस्थ वन अधिकारियों को पूरे सरकारी संसाधनों के साथ हफ्ते भर पहले से झोंक दिया गया है | लेकिन,अब मामले का खुलासा होते ही,महकमे में इस पुनीत कार्य से पल्ला झाड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है |
बताते है,कि 21 नवंबर को साहब की सुपुत्री के विवाह के अवसर पर रायपुर के विभिन्न होटलों में उत्सव कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है | इसमें शामिल होने वाले अतिथियों की तीमारदारी के लिए वन विभाग के संसाधनों के साथ-साथ पद और प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आ रहे है | दावा किया जा रहा है, कि छत्तीसगढ़ के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (PCCF) ने अपनी पुत्री के विवाह में अमला के एक बड़े हिस्से की तैनाती का फरमान सुनाया था | पखवाड़े भर से कई अफसर अपना मूल कार्य छोड़ शादी-ब्याह की तैयारियों में व्यस्त थे | इस बीच प्रोटोकॉल ड्यूटी का आदेश पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया | वन महकमे से लेकर प्रशासनिक गलियारों में वायरल अब इस व्हाट्सप्प प्रोटोकॉल ड्यूटी चार्ट ने वन महकमे के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन की मुश्किलें बढ़ा दी है,बताते है,कि विभागीय मंत्री समेत कई संवैधानिक पदों पर तैनात अफसरों और गणमान्य नागरिकों को शादी का न्यौता भेजा गया है |
यह भी पढ़े : प्यार,पैसा और फिर पुलिसिया शिकंजा,निलंबित DSP कल्पना वर्मा के निशाने पर दीपक टंडन ? एक आरोपी विशेष तक ही आखिर क्यों सिमटी पुलिस जांच ? जाने समीकरण ...
सोशल मीडिया में भी यह प्रोटोकॉल ड्यूटी पत्र ख़ूब सुर्खियां बटोर रहा है | उधर,दबी जुबान कई अफसर तस्दीक कर रहे है,कि नेता-मंत्रियों,अफसरों से लेकर स्थानीय लोगों को शादी पत्रिका वितरण और अन्य जिम्मेदारियों को एक तरफ़ा उनके कंधों पर डाल दिया गया था | चूंकि,चीफ ऑफ फॉरेस्ट का व्हाट्सप्प फरमान है,इसलिए ड्यूटी तो बजानी ही पड़ेगी ? अब सोशल मीडिया में इस पत्र के लीक होने के बाद शादी-ब्याह में व्यस्त फॉरेस्ट अफसर पसोपेश में है,''साहब'' द्वारा निर्देशित ठिकाने में जाए या नहीं ? इसे लेकर माथापच्ची जोरों पर बताई जाती है,कई अफसरों ने निजी "शादी-ब्याह" की जिम्मेदारियों से अपना पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है | एक जानकारी के मुताबिक,प्रोटोकॉल ड्यूटी चार्ट में वन अमले के ड्रेस कोड को "सादी वर्दी" में सुनिश्चित किया गया था|
यह भी पढ़े : धान खरीदी केंद्रों में किसानों का लगने लगा ताँता,अवैध धान परिवहन पर रोक से किसान संगठन गदगद,मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर लाखों का धान जप्त,5 गिरफ़्तार...
उधर,मामले के तूल पकडे जाने के बाद PCCF ने महकमे के भीतर नए संदेशे में दावा किया है,कि शादी के लिए किसी की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई है,उन्होंने यह भी साफ़ किया है,कि सख्त निर्देश जारी किया गया है, कि कोई भी कर्मचारी या अफसर शादी के समारोह में मौजूद नहीं रहेगा | बताते है,कि ''साहब'' के इस नए फरमान को सुनकर महकमे में गहमा-गहमी और तेज़ हो गई है,दरअसल शादी-ब्याह के ख़ुशी के मौके पर लोगों को न्यौता भेजे जाने की पुरानी परंपरा है,लेकिन साहब ने अचानक बदले सुर ने प्रभावित कर्मियों की बेचैनी बढ़ा दी है,उनका दावा है,कि कई आलाधिकारी पहले भी सरकारी संसाधनों का निजी उपयोग करते आए है,इस बार भी किसी ने कर लिया तो,क्या फर्क पड़ने वाला ?
यह भी पढ़े :"लूट गया छत्तीसगढ़" ! पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के "किसान पुत्र'' की 61 करोड़ की संपत्ति जब्त,ED का दावा- शराब घोटाले की कमाई रियल स्टेट कारोबार में...
बहरहाल,राज्य में वन अमले पर दोहरी मार का दौर जारी है,पहले कबरा हाथी की चुनौती और अब 'फॉरेस्ट चीफ' की पुत्री की शादी ड्यूटी से विभाग की कार्यप्रणाली सुर्ख़ियों में है | न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया में वायरल शादी-ब्याह से जुडी प्रोटोकॉल लिस्ट एवं चैट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता | जबकि इस प्रकरण को लेकर PCCF की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई |

टिप्पणियाँ (0)