मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद तीनों नेताओं के विदेश जाने पर रोक लग गई है। मामला 2 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में बिना अनुमति किए गए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसे लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। LOC जारी होने के बाद एयरपोर्ट और देश की सीमाओं पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारियों को तीनों की आवाजाही पर नजर रखने और विदेश जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, सौरव दास को इससे पहले लंदन जाने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला भी सामने आया था। बताया गया कि अधिकारियों ने पासपोर्ट से जुड़े विवरणों में विसंगतियों का हवाला दिया था। हालांकि, सौरव दास और उनके सहयोगियों ने इस कार्रवाई को आवाज दबाने की कोशिश बताया है। इस रोक को चुनौती देते हुए सौरव दास ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, पुलिस और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।