बिहार की मोकामा सीट से छह बार विधायक रह चुके अनंत सिंह ने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर बड़ा संकेत दिया है। एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब वह विधानसभा चुनाव लड़ने के बजाय लोकसभा चुनाव की तैयारी करना चाहते हैं। अनंत सिंह ने नवादा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

अनंत सिंह ने वर्ष 2005 में जदयू के टिकट पर मोकामा से पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2010 में जदयू, 2015 में निर्दलीय, 2020 में राजद और 2025 में फिर जदयू के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने कुल छह बार विधानसभा में मोकामा का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2022 में उनकी विधायकी समाप्त होने के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत हासिल की थी। फिलहाल नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा सामने आई है, लेकिन किसी पार्टी से टिकट या चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।