जंगल के देवता, रहस्यमयी आत्माएं, खूनी श्राप और खजाने का ऐसा लालच… अगर आपको हॉरर और रहस्य वाली फिल्में पसंद हैं, तो OTT पर मौजूद ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। भारतीय लोककथाओं से प्रेरित इन कहानियों में डर, रोमांच और अलौकिक शक्तियों का ऐसा मेल है, जो आपको आखिरी तक बांधे रखेगा।
पहली 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट', जहां एक पवित्र जंगल का रहस्य इंसान की जिंदगी बदल देता है… दूसरी 'कांतारा: चैप्टर 1', जिसमें जंगल, देवताओं और सत्ता का संघर्ष है… तीसरी 'मुंज्या', जहां एक डरावनी आत्मा के जागने से शुरू होता है खौफ का खेल… चौथी 'तुम्बाड', जहां खजाने का लालच मौत और तबाही का रास्ता खोल देता है… और पांचवीं 'भेड़िया', जिसमें जंगल का एक रहस्यमयी जीव इंसान को बदलने लगता है। तो अगर इस वीकेंड डर और रोमांच का डोज लेना है, इन फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर लीजिए।

टिप्पणियाँ (0)