रायपुर / दिल्ली : - दिल्ली से बड़े छत्तीसगढ़ के 3500 करोड़ के शराब घोटाले में सरकार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्रीय जाँच एजेंसियों ने अपना शिकंजा कस दिया है। तस्दीक की जा रही है कि कारोबारी अनवर ढेबर ने अकेले 200 करोड़ से ज्यादा की नगदी इधर से उधर कर 200 किलों सोना खरीद कर अपनी तिजोरी में डाला था। जबकि सिंडिकेट ने 1200 करोड़ से ज्यादा की रकम हवाला के जरिये ''दुबई'' भेजी थी। विकास अग्रवाल उर्फ़ शुब्बू से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्र दावा कर रहे है कि रायपुर सराफा बाजार के रंग में रंगे कुछ सफ़ेदपोश स्मगलर सोने की बड़ी खेप की आपूर्ति कर करोड़ों की नगदी खपा रहे थे। इसी कड़ी में विकास अग्रवाल के जरिए अनवर ढेबर तक 200 किलो सोना पहुंचा था। इसमें सोने के अलावा चांदी की सिल्लियां भी शामिल बताई जाती है। अनवर ढेबर अकेले एक झटके में 200 करोड़ का सोना अपनी तिजोरी में डाल रहा था, इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंडिकेट हर घंटे रोजाना करोड़ो की कमाई में जुटा रहा। सूत्रों द्वारा यह भी बताया जाता है कि शराब घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों ने भी इसी तर्ज पर अरबो का सोना खरीद कर नगदी ठिकाने लगाई थी। 

रायपुर सर्राफा बाजार में कुछ चुनिंदा स्मगलर काफी पहले से सक्रिय बताये जाते है, यह भी बताया जाता है कि शराब सिंडिकेट की तर्ज पर ''गोल्ड स्मगलर सिंडिकेट'' भी यहाँ अपनी जड़े जमा चूका है। शराब घोटाले की नगदी के अलावा दर्जन भर से ज्यादा घोटालों की रकम के निवेश से स्थानीय सर्राफा कारोबार नई उचाइयां तय कर रहा है। जानकारों की माने तो विकास अग्रवाल के ED के हथ्थे चढ़ने पर हुए खुलासे से पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में DRI ने भी अपनी छापेमारी में ऐसे स्मगलरो के नेटवर्क का खुलासा किया था। बताते है कि DRI की तत्कालीन छापेमारी के दौरान कई किलो सोना कही रेलवे स्टेशन, ट्रेन के भीतर से तो कही सड़क मार्ग से बरामद किया गया था। DRI ने स्मगलरो के ''हैंडलर'' को धर -दबोच कर व्यापक पूछताछ भी की थी। जानकारों की माने तो यह वही दौर था जब राज्य में शराब घोटाले की रेवड़ी स्थानीय सर्राफा बाजार तक पहुंच रही थी। शराब घोटाले के आरोपियों से पूछताछ में एक बार फिर तस्दीक हुई है कि रायपुर के सर्राफा कारोबार में सोने की चमक बरक़रार रखने के लिए ''तस्करों'' का मजबूत नेटवर्क अब भी पूरी तरह से सक्रीय है। 

छत्तीसगढ़ के लगभग 15 जिलों की सरकारी शराब दुकानों में बिकने वाली 'पार्ट-बी' (बिना शुल्क की अतिरिक्त शराब) की नकदी रायपुर के गोलछा अपार्टमेंट में इकठ्ठा की जाती थी। बताते है कि यहां नोटों की गिनती कर अनवर के बताए ठिकानों तक उस रकम को पहुंचाया जाता था। इसके अलावा रायपुर के शंकरनगर स्थित पाम बेलाजियो सोसायटी में आरोपी सुब्बू के दो फ्लैट भी नकदी छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। जानकारी के मुताबिक दुबई ( यूएई ) से रायपुर लाए गए विकास अग्रवाल ने अपने परिचित सराफा व्यापारियों और ज्वेलरों के जरिए 200 किलो से अधिक सोना खरीद कर अनवर ढेबर की नगदी ठिकाने लगाई थी। 

जांच एजेंसी के अनुसार, विकास पर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी के प्रबंधन और हवाला के जरिए रकम विदेश भेजने की जिम्मेदारी थी। जांच में सामने आया है कि हवाला कारोबारी सुमित मालू और रवि बजाज के जरिए देश के विभिन्न शहरों में रकम भेजी जाती थी। दुबई में हवाला की रकम विकास खुद प्राप्त करता था। वह फरारी में चालान किए गए हवाला कारोबारी खंजन ठक्कर के संपर्क में भी था, जो फिलहाल यूएई की जेल में बंद है। राज्य के शराब घोटाले की तह तक एजेंसियां पहुंच चुकी है, दावा किया जा रहा है कि गोल्ड स्मगलर भी जल्द ही एजेंसियों के हथ्थे चढ़ सकते है। 


देंखे वीडियो:- ऐसी बटी शराब घोटाले की रेवड़ी, विकास अग्रवाल के जरिये 200 किलो सोना अनवर ढेबर की तिजोरी में..