प्रतापपुर : - सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में जुआ कारोबार को लेकर पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। बस स्टैंड के पास कथित तौर पर पुलिस के संरक्षण में जुआ फड़ संचालित होने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्ती दिखाई है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरैना समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक विवेक खलखो और आरक्षक रानेश तिवारी, भीमेश आर्मो तथा राजकुमार पासवान शामिल हैं।
कार्रवाई के बाद सभी निलंबित पुलिसकर्मियों को बिना पूर्व लिखित अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। प्रतापपुर में जुआ फड़ के संचालन और उसमें पुलिसकर्मियों की कथित भूमिका को लेकर हुई इस कार्रवाई ने स्थानीय पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है।

टिप्पणियाँ (0)