रायपुर : दीपावली पर अपने चिर-परिचितों को उपहार और मिठाई बाँटना आम चलन है,ख़ुशी के मौके पर ऐसी भेंटे तीज-त्यौहार की रंगत को और चटक बना देते है | इस कड़ी सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ''दीपावली गिफ्ट पैक'' सुर्ख़ियों में है,जब ये पिटारा राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में पहुंचा तो,लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा | इस पिटारे को खोलते ही "भाग्यवानो" के चेहरे पर मुस्कुराहट नज़र आई |

दरअसल,गिफ्ट पैक कई खूबियों से "हरा-भरा" है,इसके भीतर रखी सामग्री ने कई लोगों का मनमोह लिया है | बताते है,कि यह अनोखा दिवाली गिफ्ट पैक प्रदेश में ना केवल स्वदेशी वस्तुओं की ओर लोगों को आकर्षित कर रहा है,बल्कि "जशपुर" और ''बस्तर'' के आदिवासी अंचलों में स्वरोजगार और जरूरतमंदों की आर्थिक बुनियाद मजबूत करने की दिशा में,कारगर प्रयासों के रूप में दर्ज किया जा रहा है | जंगल की जड़ी-बूटियों से सजा दिवाली का यह खास तोहफा लोगों को खूब भा रहा है | 

 यह भी पढ़े : जज के खिलाफ FIR दर्ज करने वाला टीआई सिर्फ लाइन अटैच,निलंबन कब ? न्यायिक अधिकारी पर आधी रात मामला दर्ज करने के पीछे प्रभावशील ज़मीन कारोबारी ?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस पिटारे में जंगलों में पाई जाने वाली महत्त्वपूर्ण जड़ी-बूटियों से निर्मित पकवान और पेय पदार्थ शामिल किए गए है| इसमें गोंद-रागी के लड्डू,''महुआ'' के औषधि गुणों से भरपूर पकवान,महुआ टी-बैग,तिखुर पाउडर,इमली चपाती, रागी मिलेट लड्डू ,जंगल में उपजी सरसो के पौधे से निर्मित शुद्ध सरसो का तेल, काजू ,चिरोंजी , महुआ नेक्टर पेय सब कुछ का स्वाद "YUMMY-YUMMY" बताया जाता है| इस गिफ्ट पैक को देखते ही कई लोगों के ''मुंह'' में पानी भी आ रहा है | इस पिटारे में देशी स्वाद की बहार ने दिवाली की रंगत बिखेर दी है | प्रदेश के ''जंगल'' से आम लोगों की ''थाली'' तक छत्तीसगढ़ के इन खास उत्पादों के संगम ने बाजार में भी अपनी पहचान कायम करना शुरू कर दिया है | 

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में नायाब पुलिसिंग ! जज के ख़िलाफ़ ही FIR दर्ज़,मारपीट समेत अन्य धाराओं में काउंटर केस,थानेदार ने फंसाया पेंच,सुर्ख़ियों में पुलिस मुख्यालय...

आदिवासी काष्ट कला का परिचय देने वाला अष्ट धातु निर्मित एक "कछुआ" भी अपनी रंगत बिखेर रहा है | यही नहीं,प्रदेश में हस्त शिल्प को बढ़ावा देने और स्थानीय कुम्हारों की आर्थिक समृद्धि तय करने के लिए मिटटी से बने डिजाइनर दिये भी इस गिफ्ट पैक का खास हिस्सा है | 

जंगल का स्वाद,आदिवासी कला का सम्मान से परिपूर्ण इस ''गिफ्ट पैक'' को आकर्षक लुक देने के लिए इसके ऊपरी हिस्से में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीरों के साथ शुभकामना सन्देश को उकेरा गया है,जबकि इसके पिछले हिस्से में बस्तर के प्रसिद्ध "चित्रकोट " जलप्रपात की बेहद खूबसूरत तस्वीर प्रिंट की गई है | इस बॉक्स के ऊपरी हिस्से "ढक्कन" को लोग सँभालने में जुटे है | 

यह भी पढ़े : कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ बेशक़ीमती खदाने 'औने-पौने' दाम में हथियाने से जुड़ें मामलों की भी जाँच शुरू,अग्रवाल-त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत लेकिन बाहर आना मुश्किल ?

दरअसल,गिफ्ट पैकेट का यह कवर काफी आकर्षक लुक में नज़र आ रहा है,इसे बतौर "सीनरी" दीवारों पर आसानी से टांगा जा सकता है |मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव एवं दीपोत्सव 2026 की बधाई देते हुए,अपने संदेश में प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ निर्माण के गौरवशाली सफर और दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी का आह्वान करते हुए लिखा,कि आइए एक नए और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लें।

यह भी पढ़े : महादेव ऐप के किरदारों का विदेश में खेल खत्म ? अब देश के भीतर वर्दी में सटोरियों की शिनाख्ती को लेकर माहौल गर्म ? आधा दर्ज़न आईपीएस अफसरों की बारी का इंतज़ार...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह गिफ्ट पैक उन प्रोडेक्ट की लांचिंग और विश्वसनीयता की नींव रख रहा है,जहाँ आमतौर पर ब्रांड के नाम पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय बाजार में  कई देशी-विदेशी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है | राज्य में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह ''पिटारा" यादगार बन गया है,आदिवासी श्रम शक्ति के स्वाद की मिठास को लेकर, लोग तस्दीक कर रहे है,कि यह गिफ्ट पैक नहीं बल्कि ''सेहत का खजाना'' है |  


देंखे वीडियो :मुख्यमंत्री साय का दिवाली धमाका ! गिफ्ट बॉक्स के अंदर क्या है ? जानने को बेताब लोग !