नई दिल्ली ; - अजय देवगन की ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म की कहानी से लेकर उसके ट्विस्ट और क्लाइमैक्स तक की चर्चा सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की है। यानी रिलीज के साथ ही विजय सलगांवकर की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि दर्शक फिल्म देखने के बाद उसके अंत को लेकर अपनी-अपनी थ्योरी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।


फिल्म के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक भी दर्शकों के इस रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। उनके मुताबिक इस कहानी को अंजाम तक पहुंचाना आसान नहीं था, क्योंकि ‘दृश्यम’ के किरदारों से दर्शक लंबे समय से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। पाठक ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसा अंत तैयार करना था, जो कहानी के पुराने सफर के साथ न्याय करे और दर्शकों को कुछ ऐसा दे, जिस पर फिल्म खत्म होने के बाद भी चर्चा जारी रहे। अब फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को कितना पसंद आता है और बॉक्स ऑफिस पर यह सफर कहां तक पहुंचता है, इस पर सबकी नजर है।