नई दिल्ली : - देश की राजधानी दिल्ली में आज रात फैशन और ग्लैमर का बड़ा मंच सजने जा रहा है। Galigo Fashion Week Season 4 में छत्तीसगढ़ की बेटी और फैशन डिजाइनर आसका राजपूत अपने डिजाइन किए खास परिधानों के साथ अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। आसका के डिजाइन किए आउटफिट्स पहनकर मॉडल रैंप पर वॉक करेंगे, जहां फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग और दर्शक उनके कलेक्शन की झलक देखेंगे। छत्तीसगढ़ से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के फैशन मंच तक पहुंचना आसका के लिए खास उपलब्धि मानी जा रही है।

आसका राजपूत के कलेक्शन को लेकर फैशन प्रेमियों में भी उत्सुकता है। उनके डिजाइन किए परिधानों में आधुनिक फैशन के साथ भारतीय अंदाज की झलक देखने को मिलेगी। दिल्ली के इस ग्लैमरस मंच पर जब मॉडल आसका के आउटफिट्स में रैंप पर उतरेंगे, तो निगाहें उनके डिजाइन और क्रिएटिविटी पर होंगी। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा का दिल्ली के फैशन रनवे पर यह अंदाज प्रदेश के लिए भी गर्व का पल होगा। अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि दिल्ली के इस बड़े फैशन मंच पर आसका राजपूत का कलेक्शन किस तरह अपनी अलग पहचान बनाता है।