नई दिल्ली : - रामायणम्’ में माता सीता के किरदार को लेकर चर्चा में रहीं साई पल्लवी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू दिखाने पहुंची हैं। धनुष और ममूटी के साथ उनकी नई तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘O.M: ऑपरेशन मोले’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की इस फिल्म में साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं, जिनमें धनुष और साई पल्लवी की अदाकारी के साथ फिल्म के रोमांचक दृश्यों और कहानी की चर्चा हो रही है।

फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की है। खासकर धनुष की गंभीर अदाकारी, साई पल्लवी के पुलिस अधिकारी वाले अंदाज और ममूटी की दमदार मौजूदगी को सराहा जा रहा है। दर्शकों ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी और इमोशनल ट्विस्ट को भी पसंद किया है। हालांकि, कुछ लोगों को फिल्म की लंबाई और इंटरवल से पहले की कहानी थोड़ी खिंची हुई लगी। रिलीज से पहले भी फिल्म को लेकर अच्छी चर्चा थी और टिकट बिक्री के आधार पर करीब 24 करोड़ रुपये के प्री-रिलीज कारोबार का दावा किया गया था। अब फिल्म की असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पसंद और कमाई से होगी।