दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित किरंदुल खदान एरिए में भूस्खलन का ख़तरा मंडराने लगा है | ताज़ा जानकारी के मुताबिक,पहाड़ का एक हिस्सा खिसकने से बड़ी आबादी हैरत में है | जानकारी के मुताबिक,किरंदुल के डिपॉजिट-14 में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसकने से मलबा करीब के जंगल में दूर तक फैल गया है। इसकी चपेट में आने से हजारों पेड़ो के भविष्य पर भी संकट आ गया है,मलबे से ''लावा गांव'' के लिए निर्माणाधीन सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक,अनियंत्रित उत्खनन से कई गांव को खतरे का सामना करना पड़ रहा है | जबकि, एनएमडीसी ने इसे प्राकृतिक घटना बताते हुए खनन गतिविधियों को नकारा है। उसके मुताबिक, भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए आईआईटी मुंबई और रुड़की के इंजीनियर घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण करेंगे।एनएमडीसी के मुताबिक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।एनएमडीसी ने मलबे का फैलाव करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में होने की बात कही है। हालांकि, ड्रोन तस्वीरों में प्रभावित इलाके में मलबे के साथ बड़ी संख्या में पेड़ पड़े दिखाई दे रहे हैं। जंगल को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : कबरा के आगे वन विभाग बेबस ! कॉलर आईडी फेल-गुणवत्ता पर सवाल ?हाई फ्रीक्वेंसी के भरोसे लोकेशन,सरगुजा में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष जोरों पर...

जानकारी के मुताबिक,बुधवार को हुए भूस्खलन के बाद इलाके में बड़ी मात्रा में बरसी और मलबा जमा हो गया है। स्थानीय ग्रामीण आरोप लगा रहे है,कि प्राकृतिक कारणों से नहीं बल्कि,NMDC की लापरवाही और गलत फैसलों के चलते समूचे इलाके में भूस्खलन का अंदेशा बना हुआ है | उनकी मांग है,कि इलाके में खनन गतिविधियों को तत्काल रोका जाना चाहिए,मलबे की चपेट में आने हज़ारों पेड़ों के नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है |

यह भी पढ़े : कबरा हाथी के बाद "फॉरेस्ट चीफ़" के यहाँ शादी में प्रोटोकॉल ड्यूटी से वन विभाग में हलचल तेज़,सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल पर उठे सवाल ? 

एनएमडीसी प्रबंधन ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि बरसरी और मलबा प्राकृतिक कारणों से खिसका है और इसका खनन गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। कंपनी के अनुसार, लावा गांव के लिए सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसमें अब तक दो किलोमीटर का निर्माण पूरा हुआ है। प्रबंधन का दावा है कि घटना से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है।उधर,हालात को सामान्य बनाने के लिए प्रभावित रास्तों की सफाई और आवागमन बहाल करने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है,इसके जरिए मलबा हटाने का काम जारी है |

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...