अंबिकापुर/रायपुर : राजधानी रायपुर में वन मुख्यालय अरण्य भवन में बेफ़िक्री का आलम है| जबकि, सरगुजा के जंगलों में आतंक का पर्याय बन चुके,कबरा हाथी नामक मुसीबत अभी भी पीड़ितों के सिर से नहीं टली है | वन विभाग की एक टीम ने ''कबरा'' को काबू में कर तो लिया है,लेकिन उसके गले लगाई गई " कॉलर आईडी" अब तक (समाचार लिखे जाने तक ) लगभग 40 घंटे बाद भी एक्टिव मोड़ पर नहीं आ पाई है | रेस्क्यू टीम में शामिल अफसर तस्दीक कर रहे है,कि ''हाई फ्रीक्वेंसी'' के जरिए ही अभी "कबरा'' हाथी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है | उदयपुर क्षेत्र में कॉलर आईडी लगाए जाने के बाद से कबरा हाथी का व्यवहार अब पूरी तरह से सामान्य और शांत देखा जा रहा है।

बताते है,कि वह अभी भी अपने समूह में शामिल नहीं हो पाया है,इसे संभावित खतरे के रूप में देखा जा रहा है | "कॉलर आईडी" सुरक्षित रूप से लगाए जाने के 3 दिन का वक्त गुजर जाने के बावजूद भी आखिर क्यों ''एक्टिव'' नहीं हो पाई है ? इसका जवाब इस टीम के पास नहीं है ? हालाँकि,रेस्क्यू दल के मनोबल में कोई कमी नहीं आई है,कई जरुरी संसाधनों की कमी के बावजूद रेस्क्यू दल के सदस्य अपनी जान जोखिम में डाल कर कबरा हाथी को नियंत्रित करने में कामयाब हो पाए है,लेकिन "कॉलर आईडी" की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने पर,वे भी चुप्पी साधे हुए है | इस कॉलर आईडी को एक्टिव करने के लिए रेस्क्यू दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है | लेकिन,कॉलर आईडी का दांव फेल नज़र आने के अंदेशे के चलते अब वन विभाग कबरा हाथी के आगे "नतमस्तक" होने की मुद्रा में आने लगा है |

यह भी पढ़े : कबरा हाथी के बाद "फॉरेस्ट चीफ़" के यहाँ शादी में प्रोटोकॉल ड्यूटी से वन विभाग में हलचल तेज़,सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल पर उठे सवाल ? 

मुख्य वन संरक्षक प्रणय मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट में दिक्कत के चलते अब तक कबरा हाथी को लगाए गए कॉलर आईडी से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है, लेकिन उम्मीद है कि आज अथवा कल कॉलर आईडी से हमें आसानी से उसका लोकेशन मिल सकेगा।हालिया,18 नवंबर को वन विभाग की टीम ने 'कबरा' हाथी को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर उसके गले में रेडियो कॉलर पहनाया था।कॉलर आईडी की सैटेलाइट/ऑनलाइन तकनीकी प्रक्रिया अभी पूरी तरह चालू नहीं हो पाई है, इसलिए वनकर्मी मैनुअल रूप से हाई-फ्रीक्वेंसी (VHF) रेडियो सिग्नल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। वह उदयपुर वन परिक्षेत्र के रामगढ़ पहाड़ी के आसपास ही मौजूद है और उसके पास के 17 हाथियों के दल में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" का सुनियोजित नेटवर्क,कस्टोडियल डेथ, VIP सुविधा,अवैध वसूली,जेल ब्रेक और अदालत से जमानत के बावजूद रिहाई पर रोक का अद्भुत नज़ारा,हैरत में सुप्रीम कोर्ट...

हालाँकि,कॉलर आईडी के काम नहीं करने के छणों में भी हाई फ्रीक्वेंसी से हाथी की लोकेशन प्राप्त हो रही है | इससे राहत की उम्मीद बंधी है,जानकार तस्दीक करते है,कि कॉलर आईडी के फ़िलहाल काम नहीं करने से ख़तरा पूरी तरह से टला नहीं है | कबरा हाथी को काबू करने में अब कुमकी हाथी के बजाए "तकनीक" पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है | बताते है,कि कुमकी हाथी का जोड़ा भी कबरा हाथी के सामने बेअसर साबित हुआ ? जानकारों की मानें तो,कबरा हाथी की चाल के आगे ''कुमकी हाथी'' की कवायत और कॉलर आईडी सिस्टम दोनों ही बेअसर नज़र आ रहे है,लिहाज़ा हाई फ्रीक्वेंसी पर ही लोगों की उम्मीदे टिकी हुई है |

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का डिजिटल दौर,घर बैठे टोकन कटा रहे किसान,न टोकन के लिए लाइन,न मंडियों में धक्के, गड़बड़ी की भी कोई आशंका नहीं... 

उनकी माने तो,रामगढ़ की पहाड़ी से इसके नीचे उतरने की जानकारी हाई फ्रिक्वेंसी माध्यम से मिलने से लोगों को सचेत कर दिया गया है | मानव-हाथी द्वंद्व सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में जोरों पर बताया जाता है | यह भी बताया जाता है,कि एलिफेंट कॉरिडोर योजना के तहत समुचित कार्य नहीं होने और कैंपा फंड में करोड़ों के भ्रष्टाचार के चलते वन्य जीव जंगल छोड़ इंसानी आबादी का रुख कर रहे है | अकेले कबरा हाथी ने महीने भर के भीतर लगभग 19 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है | पिछले कुछ महीनों के दौरान सरगुजा की पहाड़ियों में इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष की दर्जनों वारदाते सामने आ चुकी है |