नई दिल्ली : - स्मार्टफोन बाजार में OPPO ने अपनी F35 सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन OPPO F35 5G और OPPO F35 Pro 5G लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक फोन चलाने के लिए खास है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरे की बात करें तो दोनों मॉडल में 50MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। वहीं प्रो मॉडल में 50MP का OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है।

फीचर्स की बात करें तो OPPO F35 Pro 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि F35 5G में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 MAX और दूसरे मॉडल में Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP रेटिंग भी मिलती है। अब बात कीमत की करें तो OPPO F35 5G की शुरुआती कीमत ₹38,999 और OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹45,999 रखी गई है।