रायपुर : आज मंगलवार सुबह रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने एक घटना के सामने आने से सनसनी फ़ैल गई | बताया जाता है,कि किसी अज्ञात शख्स ने मुख्य गेट से चंद क़दमों में कोहराम मचा दिया | उसने गाड़ियों के शीशे तोड़े और उत्पात मचाने लगा,मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को उसे काबू में करने के लिए जमकर ''हाथ-पांव" मारना पड़ा | घटना की सूचना मिलते ही,मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को धर-दबोचा,उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है |
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,शोरगुल और गोली चलने जैसी "आवाज़" सुनकर वे हैरत में पड़ गए | उन्होंने,मौके पर लाठी-भांजते पुलिसकर्मियों को जब देखा तो,उनके पैरों तले ज़मीन ख़िसक गई | घटना स्थल के करीब चाय-पान के ठेलों में सुबह-सुबह गाँधी गार्डन में सैर-सपाटा करने वाले कई लोगों ने नज़ारा देखते ही,घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी,बताया जाता है,कि मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए,आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया| लोगों के मुताबिक,उत्पात मचा रहे शख़्स और पुलिस कर्मियों के बीच काफ़ी देर तक झूमा-झटकी होती रही,पुलिस कर्मी आरोपी शख्स को काबू में करने के लिए कड़ी मशक्क्त करते देखे गए | कई लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया |
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवांगन के मुताबिक,गोली चलने जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है,अलबत्ता 112 एम्बुलेंस के शीशे टूटने की जानकारी मिली है| उन्होंने बताया,कि मौके का जायज़ा लेने के बाद,घटना के कारणों को विवेचना में लिया गया है,आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है | पुलिस के मुताबिक, आरोपी "प्रथम दृष्टया" मानसिक रोगी प्रतीत होता है,उसकी मेडिकल जाँच भी कराई जा रही है,हालात बिल्कुल सामान्य और नियंत्रण में है | पुलिस,घटना की वज़ह को लेकर अपनी तफ़्तीश में जुटी है |
देखें वीडियो :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आवास के सामने वारदात,चली गोली ?आपस में भिड़े हथियारबंद शख़्स