रायपुर/महासमुंद :छत्तीसगढ़ में "जेल टैक्स" से कैदियों का जीना मुहाल हो गया है,महासमुंद जेल ब्रेक की घटना सामने आने के बाद, एक और अप्रिय वारदात में "कस्टोडियल डेथ'' के मामले ने जेल प्रशासन और उसकी कार्यप्रणाली को कटघरे में ला खड़ा किया है ? राज्य सरकार ने जेल प्रशासन की कमान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हाथों सौंपी है,ताकि जेल के भीतर अपराधों की रोकथाम के साथ ''मानवधिकारों'' के हनन की घटनाओं को रोका जा सके | लेकिन बेलगाम हो चुका जेल प्रशासन जिस राह पर चल पड़ा है,उसने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए है |

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदिवासी युवक के कोर्ट से बरी होने के बाद 7 साल से ज्यादा समय बाद भी जेल से रिहाई सुनिश्चित नहीं होने के मामले में ''जेल विभाग'' को जमकर फटकार लगाईं थी | पीड़ित आदिवासी युवक को 7 साल, 3 महीने और 29 दिन तक अनावश्यक रूप से जेल में दाखिल रहना पड़ा था। प्रशासनिक लापरवाही के कारण सामने आए इस प्रकरण की  सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 30 लाख के मुआवजे के आदेश दिए है | जबकि,छत्तीसगढ़ शासन की संस्थागत विफलता बताते हुए,पीड़ित को  चार सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश भी शीर्ष कोर्ट ने दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले के सामने आए अभी 3 दिन भी पूरे नहीं हुए,कि महासमुंद जेल से एक के बाद एक दो बड़ी घटनाएं सुर्ख़ियों में है | यही नहीं,रायपुर सेंट्रल जेल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है |

बताया जाता है,कि जेल स्टाफ की अवैध वसूली से परेशान होकर एक कैदी ने जेल के भीतर से ही "अपना वीडियो बनाया और परिजनों समेत जान पहचान के कई लोगों को भेज दिया''| इस वीडियो में जेल प्रशासन की अवैध वसूली और ''इनसाइड स्टोरी'' की दास्तान का नमूना पेश किया गया है | जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिला जेल में  एक विचाराधीन बंदी की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान सैय्यद अशफाक निवासी बिलासपुर के तौर पर की गई है | साल 2023 से NDPS एक्ट के तहत गांजा प्रकरण में अशफाक महासमुंद जिला जेल में निरुद्ध था | बताया जा रहा है कि उसकी मौत अचानक नहीं हुई,बल्कि करीब 12 घंटे पहले वो इलाज के लिए गुहार लगा रहा था | बताते है,कि उसे ना तो समय पर  मेडिकल सहायता मिली और ना ही जेल कर्मियों ने उसकी सुध लेना मुनासिब समझा | यह भी बताया जाता है,कि मंगलवार शाम से ही उसे सीने में दर्द की शिकायत थी,वो अपने बैरक में  रात भर बेचैन रहा और अगले दिन सुबह भी,मेडिकल सहायता के लिए चीख पुकार मचाता रहा |

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का डिजिटल दौर,घर बैठे टोकन कटा रहे किसान,न टोकन के लिए लाइन,न मंडियों में धक्के, गड़बड़ी की भी कोई आशंका नहीं... 

दावा किया जाता है,कि घटना वाले दिन सुबह करीब सवा आठ बजे वह अचानक बेहोश होकर बैरक में गिर गया और उसकी सांसे मौके पर ही थम गई | यह भी बताया जाता है,कि इस बैरक में मौजूद अन्य बंदियों ने जब शोरगुल किया,तब स्थानीय जेल प्रशासन सक्रिय हुआ | बताते है,कि इस दौरान हरकत में आए जेल कर्मियो ने पीड़ित को अस्पताल में दाखिल किया,जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया | अशफाक अब इस दुनिया में नहीं है,लेकिन जान बचाने के लिए वो दो दिनों तक मिन्नतें करते रहा,लेकिन जेल प्रशासन ने उसकी एक ना सुनी |

हालाँकि,घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन का अपना तर्क है,जबकि डॉक्टरों ने मौत का कारण प्रथम दृष्टया कार्डिएक अरेस्ट माना है, डॉक्टरों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा | जेल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है | 

''कस्टोडियल डेथ'' की घटना सामने आने के एक दिन पहले ''जेल ब्रेक'' की घटना को लेकर महासमुंद जेल सुर्खियों में आया था,इसी जेल से सुबह-सुबह 4 कैदी सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए ''नौ दो ग्यारह'' हो गए थे | बताते है,कि जेल के बैरक नंबर 5 में कैदियों ने कंबल जोड़कर रस्सी बनाई और उसके सहारे जेल की ऊंची बाउंड्री वॉल और फेंसिंग देखते ही देखते पार कर ली | घटना 16 नवंबर 2026 के तड़के की बताई जाती है | 

यह भी पढ़े : धान खरीदी केंद्रों में किसानों का लगने लगा ताँता,अवैध धान परिवहन पर रोक से किसान संगठन गदगद,मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर लाखों का धान जप्त,5 गिरफ़्तार...

 

इधर,रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर से सोशल मीडिया में सामने आए एक वायरल वीडियो ने जेल प्रशासन के तमाम दांवों पर सवालियां निशान लगा दिया है | इस वीडियो को जेल के भीतर से ही वायरल किए जाने की जानकारी सामने आई है | हालांकि न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता | दावा किया जा रहा है,कि जेल के भीतर  अवैध वसूली के कारनामों को सरकार तक पहुंचाने और संज्ञान में लाने के लिए कैदी ने स्वयं इस वीडियो को बनाने का दावा किया है | उसकी माने तो,रायपुर सेंट्रल जेल में रिकॉर्ड तोड़ अवैध वसूली हो रही है | उन कैदियों को यहाँ VIP सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही है,जो जेल स्टाफ को बतौर "जेल टैक्स" मोटी रकम अदा कर रहे है | उसकी माने तो, हालत यह हो गई है,कि आम गरीब बंदियों से भी अब मोटी रकम माँगा जाने लगा है | रकम नहीं देने पर बंदियों के साथ मारपीट और बुरा बर्ताव किया जाता है |

यह भी पढ़े :"लूट गया छत्तीसगढ़" ! पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के "किसान पुत्र'' की 61 करोड़ की संपत्ति जब्त,ED का दावा- शराब घोटाले की कमाई रियल स्टेट कारोबार में...

इस कैदी ने अपने आरोपों में जेल स्टाफ को भुगतान की गई,ऑनलाइन रसीद का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है | यह पहला मौका नहीं है,जब रायपुर सेन्ट्रल जेल से इस तरह के वीडियो वायरल हुए है,इसके पूर्व भी जेल में खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर बंदी मुलाकात एवं अदद बैरक में रहने लायक स्थान मुहैया कराने के लिए जेल स्टाफ की मनमानी और ऑनलाइन मोटे भुगतान की रसीदे,वीडियो और शिकायते सामने आई थी | लेकिन,ना तो जेल स्टाफ पर लगाम कसी गई और ना ही जेल मुख्यालय ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया |

यह भी पढ़े : प्यार,पैसा और फिर पुलिसिया शिकंजा,निलंबित DSP कल्पना वर्मा के निशाने पर दीपक टंडन ? एक आरोपी विशेष तक ही आखिर क्यों सिमटी पुलिस जांच ? जाने समीकरण ...

नतीजतन,जेल के भीतर आम बंदियों को उगाही का जरिया बना लिया गया है | बताया जाता है,कि कई बंदियों के परिजनों ने अपनी शिकायतों में जेल प्रहरियों व कई अधिकारियों पर अवैध वसूली के सीधे गंभीरआरोप लगाए और ऑनलाइन वसूली भुगतान की रसीदे भी साझा की थी | जानकारी के अनुसार,इसके पूर्व भी सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कैदियों ने अवैध वसूली, मारपीट और मुलाकात में बाधा डालने जैसे आरोप जेल स्टाफ पर लगाए थे,लेकिन जेल प्रबंधन हो या फिर DG जेल का मुख्यालय,ऐसे मामलों को लेकर ना तो,कभी प्रतिक्रिया जाहिर करता है और ना ही दस्तावेजों एवं वीडियो की पुष्टि। 

वीडियो देखे : रायपुर सेंट्रल जेल में रिकॉर्ड तोड़ अवैध वसूली,खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर रहने तक के लिए 'जेल टैक्स',वीडियो वायरल..   

छत्तीसगढ़ में जेलों के भीतर बंदियों की संख्या लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है,लेकिन मानवधिकारों के हनन की घटनाएं जिस तर्ज पर आम हो रही है,उसने जेल प्रशासन की भूमिका जाँच के दायरे में बताई जाती है | प्रदेश की विभिन्न जेलों में  इन बंदियों के रख-रखाव ने "जेल महकमे" की अवैध आमदनी पर चार-चाँद लगा दिए है | फ़िलहाल,जेल प्रशासन और उसकी व्यवस्थाएं पहले सुधरेगी या फिर बंदी,नेक राह की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे ? देखना गौरतलब होगा | जेल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर प्रतिक्रिया लेने हेतु राज्य के DG जेल से संपर्क किया गया,लेकिन कोई प्रतिउत्तर नहीं मिल पाया |