रायपुर : प्रदेश में कमल की ''सरकार'' या कमाल की ? इसे लेकर सड़कों पर मंथन होने लगा है | जब सत्ता में कमल है,तो सड़क पर पंजा क्यों ? रायपुर की सड़कों का अजब नजारा सियासत से जुड़ा है,या फिर सरकारी ख़रीद-फ़रोख़्त का नमूना ?आखिर माजरा क्या है ? प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार है,तो फिर सड़कों पर ये कैसा नजारा दिखाई दे रहा है| नगर पालिक निगम के कर्ता-धर्ता इस मामले में चुप्पी साधे दिखाई दे रहे है | छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के ''कमल निशान" के बजाए नगर निगम क्षेत्रों में सड़कों पर "पंजा" लगाने का कार्यक्रम जोरों पर जारी बताया जाता है | विचित्र किन्तु सत्य,यह मामला सड़कों में पंजे की मौजूदगी भी दर्ज करा रहा है |
यह भी बताया जाता है,कि इसकी शुरुआत रायपुर नगर निगम के शैलेन्द्र नगर और टैगोर नगर से की गई है | यहाँ की सड़कों के दोनों ओर "आदमकद" पंजे को देखकर राहगीर हैरानी जता रहे है | हालाँकि,यह स्पष्ट नहीं हो पाया है,कि सड़कों पर "पंजे" का फैलता साम्राज्य किसके दिशा-निर्देश पर गति पकड़ रहा है | सड़क छाप ऐसे ''पंजों'' की ख़रीदी क्या नगर निगम रायपुर की मद से हो रही है ? या फिर प्लास्टिक और सीमेंट से निर्मित ये पंजे नगरी निकायों में जारी खरीदी प्रक्रिया के तहत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे है ? मामला जो भी हो,लेकिन बीजेपी के राजकाज में सड़कों पर नज़र आ रहे "पंजे" गली-कूचों में कांग्रेस की मौजूदगी का एहसास करा रहे है | ऐसे ही सड़क छाप ''पंजों'' की उपयोगिता को लेकर हमारे संवादाता ने मौके का जायज़ा लिया | इस दौरान लोगों की रोचक प्रतिक्रिया सामने आई | इस पर चर्चा करे,इससे पूर्व राज्य में नगरी निकायों के कामकाज से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है |
यह भी पढ़े : स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद,धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का लिया जायज़ा,दिए निर्देश...
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान के ख़िताब से नवाज़ा है,इनमे रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा शामिल है | इन निकायों का चयन स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए किया गया था | स्वच्छ सर्वेक्षण के इस 10वे संस्करण में देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया था | इसमें रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा ने बाज़ी मारी है | सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी।
यह भी पढ़े : जगदलपुर टू हिड़मा विलेज पुवर्ती ट्रिप LIVE :- 36 साल बाद ख़ुशी में आतिशबाज़ी ! हिड़मा के गांव में वर्ष 1990 के बाद अब 2026 में पहली बार मनी दीपावली,दहशत का खत्मा...
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ को बेहतर परिणामों के लिए राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किया । समारोह में केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे | केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य मंत्रालय ने इस उपलब्धि के लिए सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और शहर की आम जनता की भागीदारी के लिए पीठ थपथपाई है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने संतोष जाहिर करते हुए,सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारियों की प्रशंसा की है।
रायपुर में सफाई और सौंदर्यीकरण पर हर माह करोड़ो खर्च किए जा रहे है,हाल क्या है ? यह किसी से छिपा नहीं है,लोग तस्दीक कर रहे है,कि पिछली सरकार के कार्यकाल के बजाए मौजूदा दौर में नगरी निकायों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने और साफ-सफाई के मामले में काफी जोर दिया जा रहा है | नतीजतन,ऐसी क़वायतों के परिणाम भी सामने आ रहे है | छत्तीसगढ़ के कई शहरों में नगरी निकायों ने बेहतर तरीके से विकास के कार्यों को अंजाम दिया है |
एक ओर नगरीय निकाय नई इबारते लिख रहे है,वही ऐसे सर्वेक्षण में अव्वल बाज़ी मारने वाले रायपुर नगर निगम क्षेत्र के पॉश इलाके शैलेन्द्र नगर और टैगोर नगर के मार्गों में सौंदर्यीकरण की नई बानगी दिखाई दे रही है | टैगोर नगर में माध्यमिक शिक्षा मंडल दफ़्तर मार्ग में सौंदर्यीकरण पर "पंजे" का मंडराता साया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है | सड़क किनारे कचौड़ी-समोसे की दुकाने,चाट के ठेले और फ़ास्ट फ़ूड स्टॉल से सटा कर रखे गए,ऐसे पंजे देखकर लोग भी काफी तीख़ी-मीठी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है |
उनकी माने,तो शहर में "कमल" के बजाए ''पंजे'' का जोर ज्यादा नज़र आ रहा है | कोई इन पंजों को धार्मिक प्रतीकों से जोड़कर देख रहा है,तो कोई राजनैतिक दल की मौजूदगी की दास्तान पर अपनी जुबानी जंग छेड़ रहा है | कई लोगों को यह पंजा प्रथम दृष्टया "डस्टबीन" नज़र आ रहा है,तो कोई इसे सौंदर्यीकरण का नमूना बताने में पीछे नहीं है,जितनी मुंह उतनी बाते ? हालांकि,इन प्रतीकों धार्मिक एंगल से जोड़कर देखने वाले यह भी कह रहे है,कि सड़क किनारे कचरे के ढेर में इन पंजों को क्यों रखा गया है ? समझ से परे है,जबकि इसकी उपयोगिता पर भी सवाल उठाए जा रहे है ?
यह भी पढ़े : महादेव ऐप के किरदारों का विदेश में खेल खत्म ? अब देश के भीतर वर्दी में सटोरियों की शिनाख्ती को लेकर माहौल गर्म ? आधा दर्ज़न आईपीएस अफसरों की बारी का इंतज़ार...
इस कड़ी में सौंदर्यीकरण के नाम पर "पंजा" ही क्यों ? कमल क्यों नहीं ? की बानगी पेश करने वालों की भी कोई कमी नहीं है | इसे प्रथम दृष्टया "डस्टबीन" बताने वाले भी इस बात से हैरान है,कि इसमें कचरा डालने का कोई विकल्प ही नहीं है ? लेकिन लगता तो "डस्टबीन" ही है | नगर निगम के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों से इन "पंजों" की उपलब्धता और उपयोगिता पर जब हमारे संवाददाता ने चर्चा की तो,वे भी बगले झांकते नज़र आए | हैरानी तो तब हुई,जब उन्होंने ने इन "पंजों" की मौजूदगी को लेकर अनभिज्ञता जताई | फिलहाल,रायपुर की सड़कों में ''पंजा"नजर आने से लोग पसोपेश में है,उन्हें समझ ही नहीं आ रहा,कि राज्य में सरकार "कमल'' की है,या फिर कमाल की ?

टिप्पणियाँ (0)