रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी दो बड़ी सौगातों का औपचारिक उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का लोकार्पण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व 'विकसित भारत' के संकल्प को समर्पित 'विकसित भारत संकल्प पार्क' (पीपल वन) का उद्घाटन किया।रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, कि यह नया अस्पताल राज्य के नागरिकों को विश्वस्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। अब क्षेत्र के मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में स्थापित आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और उन्नत चिकित्सा उपकरण मध्य भारत के स्वास्थ्य तंत्र को एक नया आयाम देंगे।

261103175515526
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में 'आर्टेमिस शांति अस्पताल' और 'विकसित भारत संकल्प पार्क' का किया भव्य उद्घाटन...
टिप्पणियाँ (0)