राजनांदगांव: कोतवाली थाने के भीतर कड़ा पहरा,हाथों में हथकड़ी और CCTV से निगरानी के बावजूद लूट की वारदात में धरे गए दो आरोपी देखते ही देखते फरार हो गए,घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर की है| इसके सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीन आरक्षकों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है | जबकि,फरार आरोपियों की तलाश जोर-शोर से जारी है |
जानकारी के मुताबिक,शहर के कोतवाली थाने की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हुए आरोपियों को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था | उनके फरार होने की तरकीब जाँच के दायरे में बताई जाती है | इस घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली थाने में बंदियों को सुरक्षित रखने की पुख़्ता व्यवस्था का दावा किया जाता है,यह भी बताया जाता नौ दो ग्यारह होने के दौरान
आरोपियों ने थाना स्टाफ का जिस तर्ज पर चकमा दिया,काफी हैरतअंगेज बताया जाता है |
यह भी बताया जाता है,कि आरोपियों के सुरक्षित भाग निकल जाने के काफी देर बाद पुलिस कर्मियों को उनकी गैर मौजूदगी का एहसास हुआ,जब तक फौरी तौर पर उनकी खोजबीन शुरू हुई,तब तक दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से काफी दूर निकल चुके थे | पुलिस अब CCTV के सहारे दोनों की पुनः धरपकड़ में जुटी है| एसपी अंकिता शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए आरक्षक नितेश ध्रुव,किशन देवांगन और दुर्गेश साहू को निलंबित कर दिया है, तीनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। फ़िलहाल आरोपियों की खोजबीन जारी है |

टिप्पणियाँ (0)