कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खा कर PM मोदी ने राज्य की फ़िज़ा बदल दी थी | इसी तर्ज पर अब "झालमुड़ी" ने दोबारा कमाल कर दिखाया है, इस बार झालमुड़ी का स्वाद लिया केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने,इधर झालमुड़ी मुहं के अंदर उधर एक झटके में "विकास" मुंह से बाहर | ये "गजब" वाकया उस वक्त हुआ जब सीएम शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मशहूर स्ट्रीट फूड "झालमुड़ी" का स्वाद लेने मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में पहुंचे | उन्होंने, यहाँ उसी झालमुड़ी का लुफ्त उठाया,जिसे लेकर कभी PM मोदी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी| गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी झारग्राम में अचानक अपना काफिला रोककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर नितिन गडकरी ने एक वीडियो भी शेयर किया है,वीडियो में वे मुरमुरे, हरी मिर्च और मसालों से तैयार चटपटी ''झालमुड़ी'' का आनंद लेते नज़र आ रहे है | इस दौरान स्थानीय 'झालमुड़ी' विक्रेता से उनकी दिलचस्प बातचीत भी होती है | गडकरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ही इस खास बंगाली स्नैक का इंतजाम किया था।

झालमुड़ी के स्वाद से गदगद गडकरी ने इस मौके पर 22 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ किया | बंगाल के बुनियादी ढांचे को बड़ी सौगात देते हुए गडकरी ने राज्य में 8,700 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 22 नेशनल हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में पश्चिम बंगाल के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कुल 1 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भी बड़ी घोषणा की।फिलहाल,झालमुड़ी के कमाल से गदगद गडकरी के मुंह के स्वाद को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया में कई दिलचस्प प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है |


देंखे वीडियो:- 'झालमुड़ी' अंदर-'विकास' बाहर,स्वाद चखते ही 22 नए हाईवे का एलान,सुर्ख़ियों में नितिन गडकरी...