दिल्ली : - विश्व मानचित्र में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर आए संकट के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुरे दिन शुरू हो गए है। उन्हें भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ''रो खन्ना'' ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के चुनाव में फिर करारी शिकस्त दी है, इस जीत के साथ ''रो खन्ना'' ने सदन में अपनी सीट बरकरार रखी है। रो खन्ना इस्राइल को लेकर ट्रंप की नीतियों के मुखर आलोचकों में शामिल हैं। उन्होंने ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए आगे और फंडिंग रोकने की भी मांग की थी।
ताजा नतीजों के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 206 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 123 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 22 सीटों पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन की सीटें अपने कब्जे में ली हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने कुल 51 सीटें जीतकर सीनेट पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया है। अमेरिका के ओहियो राज्य में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार शेरोड ब्राउन ने सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा सीनेटर जॉन हस्टेड को हरा दिया है। इस जीत के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी ने ओहायो की सीनेट सीट रिपब्लिकन पार्टी से छीन ली है।अमेरिका के 2026 के मध्यावधि चुनावों में अब तक डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी से सीनेट की दो और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की छह सीटें छीनी हैं। इसके अलावा, जॉर्जिया के गवर्नर पद पर भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। डेमोक्रेट्स ने अब तक सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की कुल आठ सीटें रिपब्लिकन पार्टी से छीनी हैं। इसके अलावा, जॉर्जिया में गवर्नर पद पर भी जीत दर्ज की है।
फिलहाल सदन पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है। उधर टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टैलेरिको की बड़ी जीत को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन को सीनेट चुनाव में जीताने के लिए टेक्सास के दो सुपर पीएसी (राजनीतिक कार्रवाई समितियों) में 168 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। जानकारी के मुताबिक, मस्क ने अपनी राजनीतिक संस्था 'अमेरिका पीएसी' के जरिए टेक्सास में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के अभियान पर भी लाखों डॉलर खर्च किए। इसके बावजूद उनके समर्थको को भी हार का सामना करना पड़ा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की इल्हान उमर ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर सदन में अपनी सीट बरकरार रखी है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 197 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 114 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 18 सीटों पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन की सीटें अपने कब्जे में ली हैं। फिलहाल सदन पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। ट्रंप ने कहा है कि अब वह राजनीतिक विश्लेषक (पॉलिटिकल पंडित) बनने जा रहे हैं। वह चुनाव में जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के कारणों पर अपनी राय रखेंगे। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा "मैं एक राजनीतिक विश्लेषक बनने जा रहा हूं। अच्छे और बुरे, दोनों पहलुओं से उन कारणों पर चर्चा करूंगा, जिनकी वजह से ये उम्मीदवार जीते या हारे।" ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में 'VETO' लिखी लाल टोपी की तस्वीर भी साझा की।
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को एकतरफा जीत मिल रही है। पार्टी को अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों- सीनेट और हाउस में कंट्रोल हासिल करने जा रही है। अब तक आए नतीजों में हाउस में डेमोक्रेट के पास 168 सीटें आ चुकी हैं, जबकि 93 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में वह बहुमत के लिए 218 सीटों के आंकड़े को पार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट को भी 5 मिलियन डॉलर से अधिक की मदद दी थी। लेकिन इस चुनाव में एबॉट भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजोसा से पीछे चल रहे हैं और हार के करीब बताए जाते हैं। इस चुनाव में मस्क ने संघीय राजनीतिक समितियों में करीब आधा अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसके साथ ही वह देश के सबसे बड़े सार्वजनिक रूप से घोषित राजनीतिक चंदा देने वाले व्यक्ति बन गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 अक्टूबर को इल्हान उमर से अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की थी। ट्रंप ने दावा किया था कि मिनेसोटा की इस सांसद का नाम 'इल्हान नूर सईद एल्मी' है, लेकिन उन्होंने इल्हान उमर के नाम से शपथ ली। इसके साथ ही ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया था कि 'उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से बिल्कुल मेल खाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने भाई से ही शादी की थी और उनके बच्चे भी हैं, खैर, ऐसा करना कानूनी है या नहीं, मुझे नहीं पता। बहरहाल ताजा मध्यावधि चुनाव ने ट्रंप की राष्ट्रपति पद से विदाई की राह तय कर दी है।

टिप्पणियाँ (0)