RBI का बड़ा झटका! बढ़ा रेपो रेट, महंगाई का अनुमान भी चढ़ा; अब लोन की EMI पर असर ...
नई दिल्ली : - त्योहारी सीजन में जब लोग घर, कार और दूसरी बड़ी खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, उसी बीच RBI के फैसले ने कर्ज लेने वालों की चिंता बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। फरवरी 2023 के बाद पहली बार रेपो रेट बढ़ाया गया है। RBI ने FY 2026-27 में महंगाई का अनुमान भी 5% से बढ़ाकर 5.2% कर दिया है। इसका असर फ्लोटिंग रेट वाले होम, कार और पर्सनल लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है, जिससे EMI बढ़ने या लोन की अवधि लंबी होने की संभावना रहेगी।
वहीं, महंगाई की चिंता के बीच RBI ने अर्थव्यवस्था को लेकर राहत का अनुमान दिया है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.7% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। RBI के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक परिस्थितियों और खाद्य महंगाई से जुड़े जोखिमों पर नजर बनी हुई है। फिलहाल केंद्रीय बैंक का रुख ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में नहीं दिख रहा है। ऐसे में आने वाले महीनों में महंगाई और ब्याज दरों पर RBI के अगले फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब और त्योहारी खरीदारी पर देखने को मिल सकता है।
टिप्पणियाँ (0)