जगदलपुर। आदिवासी शिल्प मेले का शुभारंभ स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन के साथ हुआ। बेल मेटल, काष्ठ कला और बुनाई की वस्तुएँ प्रमुख आकर्षण हैं।

जिला प्रशासन ने ऑनलाइन मार्केटिंग प्रशिक्षण का भी ऐलान किया। युवा कारीगरों ने उत्साह दिखाया।

मेला एक सप्ताह तक चलेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम को होंगे।