भिलाई। इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कार्यस्थल सुरक्षा पर विशेष अभियान शुरू किया है। कर्मचारियों को आधुनिक उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यूनियन प्रतिनिधियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशासन का लक्ष्य दुर्घटनाओं को शून्य पर लाना है।
अगले चरण में ठेका कर्मचारियों के लिए भी मॉड्यूल चलाए जाएँगे।
टिप्पणियाँ (0)