रायपुर : कई आरोपों से घिरे कारोबारी दीपक टंडन को आज पुलिस ने अदालत में पेश किया,जहाँ से उसे 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है | इस दौरान आरोपी से विस्तार से पूछताछ की जाएगी।टंडन दंपत्ति पर ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसे आरोप भी लगे है | हालाँकि,हकीकत क्या है ? पुलिस इसकी जाँच पड़ताल में जुटी है | सूत्र तस्दीक करते है,कि आज देर शाम से ही आरोपियों से पूछताछ शुरू होने के आसार है | इसे लेकर कई फरियादी भी अदालत और पुलिस थाने के गलियारों में नज़र आए | इससे पूर्व बिलासपुर से रायपुर लाए गए दीपक टंडन को कमिश्नरेट पुलिस ने अदालत में पेश किया |
रायपुर के तेलीबांधा थाने में टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ 5 FIR की गई है,जबकि कोरबा, सक्ती और बिलासपुर में एक-एक मामला दर्ज बताया जाता है| दिलचस्प बात यह है, कि नियमानुसार ठेकों में प्रतिस्पर्धा के बजाए गैर कानूनी रूप से ठेके हथियाने के लिए फरियादियों ने टंडन को मोटी रकम देने के आरोप लगाए है,इन मामलों में कोयला खदानों में ठेका, ट्रांसपोर्टिंग और दूसरे काम दिलाने का भरोसा देकर कारोबारियों से रकम एठने के आरोप सुर्ख़ियों में बताए जाते है |इसी तर्ज़ पर ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर लेन-देन के आरोप भी गंभीर जाँच के बिंदु में बताए जाते है | जबकि,''रिश्वत लेना और देना'',दोनों ही अपराध के दायरे में है,ऐसे में शिकायतकर्ताओं की दलीले कितनी जायज़ है ? इस ओर लोगों की निगाहे लगी हुई है | दीपक टंडन के खिलाफ दर्ज ज्यादातर FIR में घटनाक्रम का हवाला वर्ष 2018 से 2023 के बीच,कांग्रेस कार्यकाल का बताया जाता है | यह भी पढ़े : प्यार,पैसा और फिर पुलिसिया शिकंजा,निलंबित DSP कल्पना वर्मा के निशाने पर दीपक टंडन ? एक आरोपी विशेष तक ही आखिर क्यों सिमटी पुलिस जांच ? जाने समीकरण ...
यह भी बताया जाता है,कि "भू-PAY" सरकार के दौर में तत्कालीन मुख्यमंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार के दल-दल में गोता लगा रहे थे | टंडन पर लगे आरोप तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कामकाज का नमूना बताए जाते है,हालाँकि यह सब आरोप अभी प्रमाणित नहीं हुए है,पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्रित कर रही है | दीपक टंडन और निलंबित DSP कल्पना वर्मा विवाद को लेकर भी राजनैतिक और प्रशासनिक गलियारों में गहमा-गहमी जोरों पर बताई जाती है |
यह भी बताया जाता है,कि निलंबित DSP कल्पना वर्मा सरकारी सेवा में होने के बावजूद दीपक टंडन के साथ होटल और रियल स्टेट कारोबार में अघोषित भागीदार थी,उन्होंने अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ कारोबार को संचालित किया था | यही नहीं,नक्सल प्रभावित इलाकों की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले को भी लेकर निलंबित DSP विवादों में बताई जाती है |बहरहाल टंडन दंपत्ति पुलिस हिरासत में है,जबकि उनके वकील के ओर से इन आरोपों को लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है | फिलहाल, कमिश्नरेट पुलिस इन सभी मामलों से जुड़े तथ्यों की जांच-पड़ताल में जुटी है।

टिप्पणियाँ (0)