दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी धरती पर बेहिचक वो कर दिखाया, जिसके लिए प्रत्येक देशवासी गर्व महसूस कर सकता है | दरअसल,फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। इस बैठक में शामिल होने के लिए जब क्वाड देशों के नेता मौके पर पहुंचे तो वहां जगह बताने के लिए (संकेत) जमीन पर रखा भारतीय तिरंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठा लिया। यह झंडा बैठक स्थल पर भारत की जगह पहचानने के लिए स्पॉट मार्कर के तौर पर लगाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी को तिरंगा उठाते देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इसे संभालकर रखिए।' इस दौरान का वीडियो व्हाइट हाउस की ओर से जारी किया गया है |
उधर,मोदी की इस पहल को देशी-विदेशी राजनयिक अटूट देश भक्ति के पल से जोड़कर देख रहे है | पीएम मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर है,मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेकर उन्होंने कई सुझाव दिए | पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि समुद्री सुरक्षा, भरोसेमंद आपूर्ति शृंखला, उभरती तकनीक और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में क्वाड देश मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि इस बैठक से हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने के साझा लक्ष्य को नई गति मिली है, साथ ही सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय किए गए हैं।
यह भी पढ़े : रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन से पूछताछ शुरू,आधा दर्जन अलग-अलग मामलों में दर्ज FIR को लेकर घमासान,19 नवंबर तक पुलिस रिमांड,रिश्वत लेना और देना,दोनों ही अपराध...
उधर,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी क्वाड देशों के नेताओं को सम्बोधित किया | ट्रंप ने इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को लेकर बड़ा एलान करते हुए कहा, कि क्वाड देश समुद्री गश्ती विमानों के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। ट्रंप ने कहा कि ताकत के दम पर शांति बनाए रखने के प्रयासों के तहत यह अभ्यास किया जाएगा।ट्रंप ने आगे कहा कि,हाल ही में चारों देशों की नौसेनाओं ने जापान के पास 30वां वार्षिक मालाबार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया। इसमें नौसैनिकों ने पनडुब्बी रोधी और सतह पर मौजूद युद्धपोतों के खिलाफ युद्धाभ्यास किया।
ट्रंप ने कहा कि आज के समय में पनडुब्बी रोधी क्षमता बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। सतह पर मौजूद जहाजों के खिलाफ युद्धाभ्यास लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन पनडुब्बियों से निपटने की जरूरत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अमेरिकी पनडुब्बियों को बेहद उन्नत बताते हुए कहा कि अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के साथ इस दिशा में काम कर रहा है।

टिप्पणियाँ (0)