नई दिल्ली : - दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि जब पुलिस दीपके के पास पहुंची, तो उन्होंने कहा कि वह गिरफ्तार होने के लिए आए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह गिरफ्तारी नहीं है और उनसे सहयोग करने को कहा। प्रदर्शन से पहले धौला कुआं इलाके में भी सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। NDMC क्षेत्र में कड़ी निगरानी के साथ राजधानी की सीमाओं और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा इंतजामों और आवाजाही पर पाबंदियों का असर दिल्ली-NCR से आने-जाने वाले लोगों पर भी दिखाई दे रहा है। जांच वाले स्थानों पर कुछ समय के लिए यातायात धीमा होने की खबर है। वहीं, प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर भी बड़े स्तर पर पाबंदियां लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले परिवहन सेवाओं की ताजा स्थिति और रूट से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें।
टिप्पणियाँ (0)