रायपुर : - छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित लोकभवन में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी। शदाणी दरबार तीर्थ की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की स्मृति में जारी होने वाला यह सिक्का उनके सम्मान का प्रतीक होगा।
जानकारी के अनुसार, 35 ग्राम वजन वाले इस सिक्के का निर्माण भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में किया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता शामिल होंगे। राष्ट्रपति के हाथों सिक्के और डाक टिकट का विमोचन माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के आयोजन को विशेष महत्व देगा।
टिप्पणियाँ (0)