मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा दशरंगपुर के पास बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन ग्रामीणों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, अधीन दास मोहले, बबलू बघेल और गंगाराम सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

टिप्पणियाँ (0)