
नोएडा : – सेक्टर-97 के पास चलती कैब में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कैब धू-धू कर जलने लगी। ड्राइवर ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैब पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कैब से तेज लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान कार का शीशा तेज धमाके के साथ टूट जाता है। पीछे से गुजर रहे वाहनों के हॉर्न और लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इससे पहले गुरुग्राम के कटारिया चौक के पास भी एक कार में आग लगने की घटना सामने आई थी। वहां भी ड्राइवर ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन कार पूरी तरह जल गई।






