
अंबिकापुर : – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सर्दहपति में मामूली कहासुनी के बाद एक बेटे ने अपने ही वृद्ध माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में 60 वर्षीय हीराधर यादव और उनकी पत्नी गुलाबी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

वारदात के बाद आरोपी दोनों शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका भाई और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी बोरा छोड़कर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बोरा खोला तो उसमें बुजुर्ग दंपति के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।





