
रायपुर : – राजधानी रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ये छुट्टियां रायपुर जिले और राजधानी शहर में स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगी। स्थानीय अवकाश की सूची में 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को नुआखाई पर्व, 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महाअष्टमी और 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को गोवर्धन पूजा शामिल है। इन तीनों दिनों में संबंधित सरकारी कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। यानी रायपुर में सितंबर से नवंबर के बीच लोगों को तीन अतिरिक्त स्थानीय छुट्टियां मिलेंगी। हालांकि यह आदेश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा।




