रायपुर : रायपुर से लखनऊ तक गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है | दरअसल,लखनऊ और रायपुर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से नए ट्रेन नंबर के साथ संचालित की जाएगी । रेलवे ने  गरीब रथ एक्सप्रेस के नंबर बदलने का फैसला लिया है।इसके तहत लखनऊ से रायपुर आने वाली ट्रेन का नंबर 12535 से बदलकर 15319 और रायपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का नंबर 12536 से बदलकर 15320 हो जाएगा। 

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन के नंबर में बदलाव के अलावा यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्थाएं पहले जैसी ही रहेंगी। इसकी समय-सारिणी और रास्ते में होने वाले ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।वही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 से इस ट्रेन में सफर करने या टिकट बुक कराने के दौरान नए नंबर का ध्यान रखें। इससे टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।