दुर्ग। जिला अस्पताल की टीम ने शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और आँखों की जाँच की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवा दी गई।
चिकित्सकों ने नियमित व्यायाम और संतुलित आहार की सलाह दी। गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर लगाया गया।
प्रशासन ने ऐसे शिविर मासिक रूप से आयोजित करने की योजना बताई।
टिप्पणियाँ (0)